फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में CM Yogi: प्रबुद्धजनों को किया संबोधित, बोले- भारत के विकास का इंजन बनने जा रहा उत्तर प्रदेश

Sun, 11 Dec 2022 08:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Dec 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi in varanasi with Enlightened people said UP is going become engine of India development
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेज उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की हो, इस दिशा में काम चल रहा है। यूपी भारत के विकास का इंजन बनने जा रहा है। प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को करोड़ों की सौगात भी दी।



अपने संबोधन में उन्होंने बीते 8 वर्षों के साथ-साथ कोरोना काल से लेकर अभी तक के सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की।  सीएम योगी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश आजादी का अमृतकाल महोत्सव मना रहा है। आज भारत उस ब्रिटेन को पछाड़ कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने यहां 200 साल तक राज किया था। इसके अलावा अमृतकाल में ही भारत जी-20 सम्मेलन का नेतृत्व कर रहा है। 

CM Yogi in varanasi with Enlightened people said UP is going become engine of India development
प्रबुद्धजन सम्मेलन में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बताया कि यूपी में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गयी है। साथ ही साथ ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के माध्यम से प्रदेश के 1.59 करोड़ युवाओं को स्व-रोजगार के साथ जोड़ा गया है।
CM Yogi in varanasi with Enlightened people said UP is going become engine of India development
प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि विकास के इंजन की दिशा में शहरी निवेश, रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं को हम बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। हमें तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने में अपना योगदान देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi in varanasi with Enlightened people said UP is going become engine of India development
प्रबुद्धजन सम्मेलन में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी आज सेफ सिटी का भी मॉडल बना है। प्रधानमंत्री ने यूपी के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी से जोड़ा, जिससे यहां सुविधाओं का विकास हुआ है। लोक कल्याण का हर कार्य आज बिना किसी भेद भाव के किया जा रहा है। प्रदेश में 45 लाख लोगों को आवास देने का कार्य किया गया है।

विज्ञापन
CM Yogi in varanasi with Enlightened people said UP is going become engine of India development
प्रबुद्धजन सम्मेलन में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बदलता हुआ यूपी है। यूपी लैंड लॉक स्टेट है। यहां के किसानों, व्यापारियों और उद्यमियों को अपने उत्पाद विदेशों में एक्सपोर्ट के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को देश के पहले इनलैंड वाटर वे के साथ जोड़ा, जिसने यहां के अन्नदाता किसानों के खाद्यान, सब्जियों, डेयरी और फल को दुनिया के बाजार में पहुंचाने का कार्य किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed