फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें 

Wed, 10 Nov 2021 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 08:55 PM IST
सार

बुधवार की दोपहर से ही राजघाट, प्रह्लाद घाट, गायघाट, पंचगंगा घाट, ब्रह्मा घाट तक आस्थावान महिलाएं और पुरुषों सहित बच्चों की भीड़ गंगा किनारे जुटने शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
Chhath 2021: First Arghya given to sun devotees gather at ghat in varanasi
दशाश्वमेध घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा। श्रद्धालुओं की लाखों अंजुरियां एक साथ जुड़ीं। सूर्यदेव को नीर-क्षीर के अर्घ्य की धार आस्था से अर्पित की। कोई दंडवत तो कोई नंगे पैर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचा। अस्सी से राजघाट, वरुणा के किनारे और कुंडों पर आस्थावानों का रेला लगा रहा।

Chhath 2021: First Arghya given to sun devotees gather at ghat in varanasi
अस्सी घाट पर छठ पर्व पर पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की शाम को लोकआस्था के महापर्व सूर्य षष्ठी पर आरोग्य, दीर्घायु, श्रीसमृद्धि और संतति कामना के साथ दोपहर से ही श्रद्धा और आस्था की डोर में बंधे हजारों कदम गंगा, वरुणा और कुंडों की ओर मुड़ चले। व्रती महिलाएं हाथ में ज्योति लेकर छठ गीत गाते हुए घाट तक पहुंचीं। युवतियों के हुजूम ने जहां ढोल और नगाड़े की थाप पर झूम नाचकर पर्व के उल्लास में रंग भर दिए, वहीं नगाड़ों की थाप के बीच बज रही बधाइयों का सिलसिला भी चलता रहा।

Chhath 2021: First Arghya given to sun devotees gather at ghat in varanasi
शीतला घाट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

शाम चार बजते-बजते स्थिति यह हो गई कि सामनेघाट से लेकर राजघाट तक केवल श्रद्धालुओं का रेला ही नजर आ रहा था। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का एक तरफ से घाट को जाने का क्रम जारी था तो वहीं दूसरी तरफ व्रती महिलाएं पुन: घाट पर आने के संकल्प के साथ घर को वापस लौटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान भास्कर के तेज से आएंगी खुशियां

Chhath 2021: First Arghya given to sun devotees gather at ghat in varanasi
छठ पर्व पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी के दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सप्तमी पर उदीयमान सूर्य को व्रती महिलाएं अर्घ्य अर्पित करेंगी। भोर में गंगा के जल में खड़े होकर भगवान भास्कर का इंतजार करती महिलाएं कामना करती हैं कि जब सूर्य निकलेंगे तो उनके तेज से इनके घर में सुख, सौभाग्य और खुशियां भर जाएंगी।

विज्ञापन
Chhath 2021: First Arghya given to sun devotees gather at ghat in varanasi
भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा। - फोटो : अमर उजाला

छठ के महापर्व पर नगर निगम के साफ-सफाई के दावे हवा-हवाई साबित हुए। गंगा के तट पर श्रद्धालुओं को सिल्ट और गंदगी का सामना करना पड़ा। घाट पर से मिट्टी व सिल्ट नहीं हटाने के कारण दलदल की स्थिति बनी रही। गिरते-पड़ते श्रद्धालु किसी तरह से पूजा करने के लिए कोसते हुए घाट पर पहुंचे और पूजन संपन्न किया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed