{"_id":"5ac641b54f1c1bec618b5b09","slug":"cabinet-minister-om-prakash-rajbhar-statement-against-bjp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, जरूरत पड़ी तो भाजपा से बगावत भी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान, जरूरत पड़ी तो भाजपा से बगावत भी करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर से चर्चा में हैं। जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में ऐसा बयान दिया है जिसके बाद लोग सकते में हैं। बिथार गांव में पिछड़ा व दलित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बसपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना तो साधा ही साथ में भाजपा के लिए भी बोल गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जैसे भगवान श्रीराम के लिए हनुमान समर्पित थे, उसी तरह सुहेलदेव के लिए वे समर्पित हैं। सुहेलदेव की प्रतिमा जिसने भी तोड़ी उसे शायद यह नहीं पता है कि मैं भी हनुमान की तरह सुहेलदेव के लिए तैयार हैं। दरअसल बिथार गांव में कुछ दिन पहले अराजकतत्वों ने राजा सुहेलदेव की प्रतिमा तोड़ दी थी। प्रतिमा तोड़ने के विरोध में सप्ताह भर बाद पिछड़ा एवं दलित सभा का आयोजन किया गया था।
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) और भाजपा का गठबंधन महज लोकसभा चुनाव तक ही होगा। अगर पिछड़ों के हित की बात आई तो वे भाजपा से बगावत भी कर सकते हैं। वे गुरुवार को जौनपुर के बिथार गांव में आयोजित पिछड़ा व दलित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस के लिए राजभर समाज बस वोट बैंक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि दस अप्रैल को अमित शाह के साथ उनकी बैठक होनी है। अब भाजपा से समझौता तभी होगा, जब सबका साथ सबका विकास के नारे को भाजपा सार्थक करेगी। गरीबों को भाजपा भूल क्यों रही है। देश के 11 प्रदेशों में पिछड़ी जातियों को हिस्सा दिया जा रहा तो उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जातियों को हिस्सा क्यों नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
om prakash rajbhar
- फोटो : अमर उजाला
70 वर्षों में जिन पार्टियों ने गरीबों का राशन कार्ड तक नहीं बनवाया तो गरीब के बेटे को सिपाही वे कैसे बनाएंगे। अनुसूचित जाति और जन जातियों के कलेक्टर के बच्चों को आरक्षण मिल रहा है। बाकी जातियों को आरक्षण क्यों नहीं। बलिया से आंदोलन की शुरुआत हुई है। यह आग दिल्ली तक जाएगी।