फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं: दो किमी तक गूंजी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की आवाज, कोई चश्मदीद नहीं बचा जिंदा

Fri, 26 Oct 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Updated Fri, 26 Oct 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
people listened the sound of cracker factory Explosion about two km
बदायूं पटाखा फैक्ट्री धमाका - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम चार बजे आग लगने के साथ हुए भीषण विस्फोट से 8 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दो किलो मीटर तक लोगों ने सुनी। मौके वारदात पर पहुंची पुलिस के मुताबिक इस धमाके में कोई भी जिंदा नहीं बचा पाया, इसलिए घटना का कोई चश्मदीद नहीं है। इस कारण घटना के सही कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं लग पा रहा है। 


 

people listened the sound of cracker factory Explosion about two km
Badaun firecracker blast - फोटो : अमर उजाला
शुरूआती जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम चल रहा था और तभी धमाका हुआ। धमाका की वजह से इस फैक्ट्री से सटी तीन दुकानें ध्वस्त हो गईं और इसका मलवा 100 मीटर तक फैल गया। 

 
people listened the sound of cracker factory Explosion about two km
Badaun firecracker blast - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह एक फैक्ट्री किराये पर चल रही थी और दीवाली के मौके पर काम करने के लिए बाहर से भी दो मजदूरों को बुलाया गया था। शुरूआत में इस तरह की बात भी सामने आ रही थी कि पटाखा फैक्ट्री का मालिक संजू (25) अवैध रूप से यह काम कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं है जबकि संजू के पास बकाया पटाखा बनाने का लाइसेंस था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
people listened the sound of cracker factory Explosion about two km
Badaun firecracker blast - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वालों में दुकान मालिक संजू, सिविल लाइंस इलाके के हादीपुर गांव का रमेश (30), रसूलपुर निवासी शेर सिंह (45) शहर के कोतवाली क्षेत्र के हकीमगंज मोहल्ले का यामीन (40) भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

 
विज्ञापन
people listened the sound of cracker factory Explosion about two km
Badaun firecracker blast - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, घटना की गंभीरता को भापते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार ने मौके का मुआयना किया। घटनास्थल पर फैसले मलवे को जेसीबी के जरिए हटाया गया।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed