उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पिछले साल राजपूतों और दलितों के बीच हुई जातीय हिंसा का आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण जेल से रिहा हो गया है। सहारनपुर हिंसा में कई लोगों की जान गई थी। जबकि कई दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी दंगे की वजह से सुर्खियों में आये भीम आर्मी संगठन को अब पूरा देश जान गया है कि भीम आर्मी क्या है। इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने के बाद देश का हर व्यक्ति जान गया कि भीम आर्मी क्या है।
PHOTOS: क्या है भीम आर्मी और कौन है इसका अध्यक्ष ? जानें उससे जुड़ी ये बड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि सहारनपुर बवाल से पहले कोई नहीं जानता था कि भीम आर्मी कोई संगठन है, लेकिन दलितों के सहारे हवा लेकर दिल्ली पहुंचे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण को आज हर कोई जान गया है कि ये दलितों का युवा नेता बनकर सामने आ रहा है। लेकिन मायावती ने सहारनपुर में सभा के दौरान साफ कह दिया था कि किसी संगठन के बजाय बसपा के बैन तले कार्यक्रम करो किसी की हिम्मत नहीं होगी रोकने की। उनके इस बयान से साफ दिखता है कि किसी और राजनीतिक पार्टी से पहले मायावती को ही भीम आर्मी संगठन से खतरा नजर आ रहा हैं। कहीं दलित इसी संगठन से जुड़कर बसपा पार्टी का नाम तक न भूल जाए। पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चंद्रशेखर को भारी समर्थन मिलता दिखा। इस रैली में यूपी के अलावा बिहार, हरियाणा, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों से भी बड़ी संख्या में दलित यहां पहुंचे थे।
आपको बता दें कि भीम आर्मी संगठन ही वो नाम है जिसे दलित पूर्ण समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा दलित इस संगठन से तेजी के साथ जुड़ भी रहे हैं। जैसा कि पहले से ऐलान किया गया था कि भीम आर्मी सेना 21 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी। खास बात यह थी कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई हजारों की संख्या में युवा पहुंचे थे और भीम आर्मी का पूर्ण समर्थन किया। जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की भीड़ को देख राजनीतिक पार्टियां भी हैरान रह गई थी। पहली बार में ही इतनी भीड़ को साथ लाना कोई आसान काम नहीं था इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दलित अधिक संख्या में इस संगठन से जुड़ेंगे। भीम आर्मी का संस्थापक कौन है ये आगे पढ़िए...
अब आप यह जानकर भी चौंक जाएंगे कि भीम आर्मी संगठन का संस्थापक कौन है। इस संगठन का अध्यक्ष कोई नेता नहीं बल्कि पेशे से वकील चंद्रशेखर उर्फ रावण है। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी है और दलितों को एकत्रित करने का सबसे अच्छा तरीका अपनाया। चंद्रशेखर ने फेसबुक और व्हाट्सअप के जरिए लोगों को भीम आर्मी से जोड़ने का काम किया। इसका असर देखने को भी मिला क्योंकि जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीम आर्मी सेना ने धरना प्रदर्शन किया तो युवा काफी संख्या में पहुंचे। यह संगठन करीब छह साल पहले बनाया गया था। इस संगठन का मकसद क्या है ये आप आगे पढ़कर जान सकते हैं...
- सहारनपुर में राजपूतों और दलितों के बीच हिंसक घटनाओं के बाद भीम आर्मी चर्चा में आया।
- भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि सहारनपुर में दलितों पर अत्याचार किया गया और उनके घर जलाए गए।
- दिल्ली के जंतर-मंतर से चंद्रशेखर बोले, लूटपाट के दौरान पुलिस मूक दर्शक बनी रही। पुलिस जल्द ही कार्रवाई करें।
- चंद्रशेखर ने पहले से ही जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर ली थी।