फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वैन में अचानक लगी भीषण आग, तेज धमाके से फटा गैस सिलेंडर, सहम गए लोग

Fri, 26 Oct 2018 05:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 26 Oct 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh news a car caught fire in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र के सूरजकुंड रोड पर गैस रिफलिंग के दौरान वैन में आग लग गई। आग पर काबू पाने से पहले वैन में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Uttar pradesh news a car caught fire in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज का अर्बन हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर सूरजकुंड रोड पर है। जहां काफी संख्या में छात्र आते हैं। इसके अलावा ओपीडी भी चलती है, जहां मरीजों को देखा जाता है। गुरुवार सुबह एकाएक सेंटर परिसर शोर-शराबे से गूंज उठा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, तेज धमाका हुआ और कुछ पल के लिए चारों ओर शांति छा गई। आसपास दुकानों से लोग बाहर आ गए। ट्रेनिंग सेंटर में भी हड़कंप मच गया। वहां मौजूद छात्र, शिक्षक व अन्य स्टाफ ने बाहर की ओर भागकर जान बचायी।

Uttar pradesh news a car caught fire in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने देखा कि सेंटर की पार्किंग में खड़ी वैन में आग लगी है, जिससे ऊंची लपटें उठ रही हैं। इसी बीच सेंटर की महिला चिकित्सक की गाड़ी को भी आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वैन पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar pradesh news a car caught fire in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि गैस रिफलिंग के दौरान आग लगने और सिलेंडर फटने की जानकारी मिली है। इस तरह सार्वजनिक स्थान पर गैस रिफलिंग गैरकानूनी है। क्षेत्रीय लोगों से गैस रिफलिंग करने वालों की जानकारी लेने की काफी कोशिश की गई। मगर उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। बड़ा सिलेंडर होता तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

विज्ञापन
Uttar pradesh news a car caught fire in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान ने मामले में किसी कार्रवाई से इंकार किया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed