उत्तर प्रदेश में शिक्षा के मंदिर में खूनी खेल देख पूरा कॉलेज कांप उठा। इस दौरान हर छात्र दहशत से सहम गया। हत्या की वजह कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। तस्वीरों के साथ जानिए पूरा मामला:-
2 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शामली कस्बे में दिनदहाड़े हिंदू इंटर कॉलेज के पास बाजार में कक्षा दस के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।
3 of 7
छात्र प्रियांशु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कांधला क्षेत्र के डूंगर गांव का निवासी कंवरपाल का बेटा प्रियांशु (15) नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे वह हिंदू इंटर कॉलेज के पास बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने प्रियांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इनमें से एक युवक ने गर्दन के पास तमंचा सटाकर उसको गोली मार दी।
4 of 7
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे तमंचा फेंककर बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र को शामली के निजी चिकित्सालय में भेजा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
5 of 7
मौके से बरामद तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
छात्र की जेब से मिले मोबाइल के जरिये उसके परिवार को सूचना दी गई।