यूपी के सहारनपुर में एससी/एसटी एक्ट के विरोध में शाकंभरी देवी से रविवार को शेर सिंह राणा के नेतृत्व में शुरू होने वाली राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद आज बारह बजे आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दरबार में यज्ञ करके शुरू की गई।
सहारनपुर: एससी/एसटी एक्ट के विरोध में राणा की पद यात्रा शुरू, टकराव की आशंका से भारी फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने ऐन वक्त पर अनुमति देने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद दिन भर पद यात्रा से जुड़े समर्थक अधिकारियों पर अनुमति के लिए दबाव बनाते रहे। वहीं रविवार को प्रशासन द्वारा मौखिक अनुमति दिए जाने के बाद पदयात्रा का आगाज कर दिया गया। आगरा तक जाने वाली यह पद यात्रा सहारनपुर के करीब डेढ़ सौ गांवों से गुजरनी है, जहां भीम आर्मी कार्यकर्ताओं से टकराव की आशंका ने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला रखे हैं। इसी बीच राणा ने शनिवार को दो टूक कहा था कि पद यात्रा निर्धारित समय पर शुरू होकर रहेगी।
एससी/एसटी एक्ट में केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज की तरफ से सहारनपुर से आगरा तक राष्ट्रवादी समान अधिकार पद यात्रा का ऐलान किया गया था। यात्रा 16 सितंबर से शाकंभरी देवी मंदिर से शुरू होनी प्रस्तावित है। पद यात्रा का नेतृत्व सांसद फूलन देवी की हत्या में जेल गए शेर सिंह राणा करेंगे। प्रशासन को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। यह पद यात्रा सहारनपुर के करीब 150 गांवों से होकर जाएगी। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में 70 गांवों में घूमेगी। हर जिले में दो संयोजक बनाकर पद यात्रा की जिम्मेदारी तय की गई थी।
पद यात्रा में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसी बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई के बाद प्रशासन पहले से एहतियात बरता जा रहा है। एससी/एसटी एक्ट के संशोधन के विरोध में होने वाली पद यात्रा के दौरान गांवों में टकराव की आशंका ने पुलिस-प्रशासन की नींद हराम कर रखी है। इसी बीच शुक्रवार को बेहट के उप जिलाधिकारी शिव नारायण ने अनुमति संबंधी प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। आज शुरू हुई पदयात्रा को लेकर टकराव के चलते मौके पर बेहट कोतवाली पुलिस, मिर्जापुर थाना पुलिस, बिहारीगढ़ थाना पुलिस के साथ साथ एडीएम ई एसपी देहात सीओ ब्रह्मपाल सिंह, एसडीएम बेहट,और पीएसी मौके पर मौजूद रही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/