{"_id":"5c6ab563bdec227370401415","slug":"pulwama-encounter-martyr-ajay-wife-of-big-statement-that-says-how-long-will-soldiers-be-martyred","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होश में आईं शहीद की पत्नी, बोली- कहां से लाओगे इतने 'लाल', घर का इकलौता चिराग था अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होश में आईं शहीद की पत्नी, बोली- कहां से लाओगे इतने 'लाल', घर का इकलौता चिराग था अजय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार रात करीब 9:30 बजे अजय ने घर पर फोन किया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी प्रियंका से घर के हालचाल के बारे में पूछा। पत्नी के जवाब के बाद अजय ने कहा कि ठीक है, मैं अब फोन रखता हूं, क्योंकि अभी स्पेशल टास्क के लिए निकलना है। सुबह बात करूंगा। पत्नी सोमवार सुबह पति के फोन का इंतजार कर रही थी कि उसी बीच शहादत की खबर आ गई। जैसे ही पत्नी प्रियंका को पति के बारे में खबर लगी तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं होश में आने के बाद पत्नी ने कहा कि मां अपने बेटों को कब तक खोती रहेंगी। उन्होंने रोते हुए कहा कि इतने लाल कहा से लाओगे।
2 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की पत्नी ने बताया कि उनके अभी एक बेटा है, जो सिर्फ ढाई साल का है। जिसका नाम आरव है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी को केवल चार साल हुए है। वहीं परिजनों के अनुसार अजय 7 अप्रैल 2011 को '20 ग्रेनेडियर्स' में नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।
3 of 7
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शहीद अजय के पिता वीरपाल सिंह का कहना है कि मेरा एक बेटा बीमारी में चला गया और अब दूसरा बेटा शहीद हो गया है। मैं तो बिल्कुल अकेला हो गया हूं। उन्होंने कहा कि खून का बदला खून होना चाहिए। आत्मघात का खात्मा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि धारा 370 को हटा देना चाहिए। वीरपाल का यह भी कहना है कि अगर पाकिस्तान ऐसे नहीं मानता तो सीधा अटैक कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कब तक सहेंगे हम, अब आर- पार की लड़ाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
martyr ajay kumar
बसी टीकरी के लाल की शहादत की खबर आते ही गांव में कोहराम मच गया। शहीद के घर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। जहां ग्रामीणों में बेटे के शहीद होने का गम है तो वहीं दुश्मनों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश भी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब इंतजार का वक्त खत्म हो गया है। सरकार को सीधा दुश्मनों पर वार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि एक के बदले दस दुश्मनों का खात्मा करना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
martyr ajay kumar
मेरठ के जांबाज सिपाही अजय कुमार पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार आधी रात के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में शहीद हुए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।