फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   politics on Heat after ADG prshant kumar showered rose petals on Kanwariyas from a helicopter

कांवड़ियों पर फूल बरसाने को लेकर गरमाई राजनीति, एडीजी प्रशांत कुमार ने कही ये बात

Thu, 09 Aug 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 09 Aug 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
politics on Heat after ADG prshant kumar showered rose petals on Kanwariyas from a helicopter
पुष्प वर्षा करते एडीजी प्रशांत कुमार

यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर सुरक्षा व्यवस्थाओंं की निगरानी की, वहीं एडीजी द्वारा  इस निगरानी के बीच कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने को लेकर राजनीति गरमा गई है। एडीजी ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि प्रशासन सभी धर्मों का सम्मान करता है ऐसे में इसे राजनैतिक रंग न दिया जाए।

विज्ञापन

आगे जानें एडीजी ने क्या कहा :-
 

कांवड़ यात्रा के दौरान एडीजी के शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा  किए जाने का कई राजनैतिक संगठनों ने विरोध जताया है। कई संगठनों द्वारा इसे धर्म विशेष से जोड़कर देखा जा रहा है। एडीजी (मेरठ जोन)प्रशांत कुमार ने इस संबंध में बयान देते हुए कहा, ' इसे कोई धार्मिक एंगल नहीं दिया जाना चाहिए। फूलों का स्वागत लोगों का स्वागत करने के लिए होता है। प्रशासन सभी धर्मों का सम्मान करता है और गुरुपुराब, ईद, बकरीद या जैन त्यौहारों में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेता है।'

ANI UP

No religious angle should be given to this, flowers are used to welcome people. Administration respects all religions and actively takes part, even in Gurupurab,Eid, Bakrid or Jain festivals: Prashant Kumar,ADG(Meerut Zone) on showering rose petals on Kanwariyas from a helicopter

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने हवाई निगरानी के साथ की थी पुष्पवर्षा

बागपत  के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा और मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां सुरक्षा की हवाई निगरानी के दौरान एडीजी सहित कई अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। बागपत के पुरा गांव में  एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर से भड़ल, दाहा, बरनावा सहित अन्य कांवड़ मार्गों तथा पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। यहां श्री परशुरामेश्वर मंदिर पुरा में एडीजी द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed