फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: राधेश्याम हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह, चार गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2020 12:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 01 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police has four accused arrested after revealed of Radheshyam murder case in Muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अर्द्धनारीश्वर धाम शुकतीर्थ के ट्रस्टी राधेश्याम मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने सुपारी किलर सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक राधेश्याम की हत्या उनके चचेरे भाई मोरना निवासी राजीव मित्तल ने तीन लाख की सुपारी देकर कराई थी। मोरना-शुकतीर्थ क्षेत्र में स्थित करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था।

Police has four accused arrested after revealed of Radheshyam murder case in Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि 26 नवंबर की दोपहर मोरना से मुजफ्फरनगर आ रही प्राइवेट बस में जटमुझेड़ा स्टैंड पर गोली मारकर शहर के सदर बाजार निवासी राधेश्याम मित्तल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद रविवार रात राधेश्याम के चचेरे भाई मोरना के रामलीला चौक निवासी राजीव मित्तल उर्फ राजू लाला को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ के बाद तिगरी मोड़ से मोरना निवासी आरिफ व ककराला निवासी मनोज उर्फ धुम्मन को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और वृद्ध की हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। 

Police has four accused arrested after revealed of Radheshyam murder case in Muzaffarnagar
हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी ने बताया कि राधेश्याम मित्तल के पास करोड़ों की संपत्ति थी, जिसमें मोरना में कृषि भूमि, प्लॉट-मकान, एक मार्केट व शुकतीर्थ मार्ग पर आठ बीघा जमीन पर स्थित अर्द्धनारीश्वर आश्रम शामिल हैं। इनमें से कुछ संपत्ति पर राजीव मित्तल के पिता का नाम भी कागजों में दर्ज था। इस संपत्ति को राजीव मित्तल बेचना चाहता था, लेकिन राधेश्याम इसका विरोध करते थे। इसके चलते राजीव ने तयेरा भाई राधेश्याम की हत्या कर उसकी संपत्ति भी हड़पने की साजिश रची। उसने गांव ककराला निवासी नीरज कश्यप को तीन लाख रुपये में उनकी हत्या की सुपारी दे दी। इसके बाद नीरज ने आरिफ और मनोज के साथ मिलकर राधेश्याम की हत्या कर डाली।

यह भी पढ़ें: हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: बागपत के किसानों पर हमला, दस लोग घायल, पांच का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has four accused arrested after revealed of Radheshyam murder case in Muzaffarnagar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उधर, भोपा थाने के मोरना चौकी प्रभारी एसआई ओमकार सिंह व शुकतीर्थ चौकी प्रभारी एसआई अक्षय खारी सोमवार शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मोरना-बिहारगढ़ मार्ग पर बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर बिहारगढ़ मार्ग होते हुए भागने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर एसओ सूबे सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भाग रहे बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी। बिहारगढ़ मार्ग पर सरकारी बीज गोदाम के निकट बाइक फिसलने से युवक नीचे गिर गया, जिसके बाद हुई फायरिंग में आरोपी युवक गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उपचार के लिए भोपा सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। सीओ सोमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल युवक की पहचान गांव ककराला निवासी नीरज कश्यप के रूप में हुई है, जिसके पास से तमंचा-कारतूस और एक संदिग्ध बाइक बरामद हुई है। नीरज कश्यप के खिलाफ लूट-हत्या समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police has four accused arrested after revealed of Radheshyam murder case in Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पहले खेत में की जानी थी राधेश्याम की हत्या
एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने बताया कि तीन लाख रुपये में वृद्ध राधेश्याम मित्तल की हत्या करने वाले आरोपी नीरज कश्यप ने साजिश में अपने दो अन्य साथियों मोरना निवासी आरिफ व गांव ककराला के ही मनोज उर्फ धुम्मन को साथ मिलाया। राजीव मित्तल द्वारा कई दिन से राधेश्याम के ईख कटवाने अपने खेतों में आने की जानकारी सुपारी किलर को दी गई। आरोपियों ने खेतों में ही राधेश्याम की हत्या किए जाने की साजिश रची। राधेश्याम को वॉच करते हुए 26 नवंबर को आरोपी हत्या करने उनके खेतों में पहुंचे। ईख काट रहे मजदूरों की मौजूदगी देख आरोपियों ने राधेश्याम के मोरना से लौटते समय बस में ही उनकी हत्या किए जाने की साजिश रची। इसके तहत नीरज दोनों साथियों के साथ बाइक से बस के पीछे-पीछे चलकर जटमुझेड़ा तक पहुंचा। वहां पहले मनोज ने राधेश्याम पर गोली चलाई, लेकिन फायर मिस कर गया। इसके बाद आरिफ ने अपने तमंचे से वृद्ध को माथे से सटाकर गोली मार दी और बस से उतरकर पीछे मौजूद नीरज की बाइक पर बैठ गए। इसके बाद तीनों आरोपी भोपा की तरफ फरार हो गए थे 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed