फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुख्यात योगेश भदौड़ा, उधम सिंह के घर पुलिस और एसटीएफ की दबिश, अवैध हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 21 Jul 2020 02:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jul 2020 02:40 AM IST
सार

  • पुलिस और एसटीएफ ने योगेश भदौड़ा, उधम सिंह, लीलू और सुशील फौजी के घरों की ली तलाशी
  • सुशील फौजी का भाई नरेश गिरफ्तार, उधम और योगेश हैं टॉप-10 सूची में शामिल, फिलहाल जेल में

विज्ञापन
police and STF raid at Yogesh Bhadora and Udham Singh house in meerut, illegal weapons recovered
illegal weapons - फोटो : amar ujala

कानपुर प्रकरण के बाद कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। सोमवार को रोहटा, सरूरपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस और एसटीएफ ने भदौड़ा गांव में योगेश भदौड़ा और करनावल गांव में उधम सिंह के घर दबिश दी। दोनों ही कुख्यात बदमाश इस समय जेल में बंद हैं।



पुलिस के अनुसार दोनों के घरों से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। भदौड़ा गांव में ही सुशील फौजी और करनावल गांव में बदमाश लीलू के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान विरोध होने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तलाशी ली।

police and STF raid at Yogesh Bhadora and Udham Singh house in meerut, illegal weapons recovered
illegal weapons - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े बदमाश उधम सिंह करनावल और योगेश भदौड़ा जिले की टॉप-10 सूची में शामिल हैं। पांच दिन रोहटा क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी दीपक सिद्धू को ढेर किया था।


 
police and STF raid at Yogesh Bhadora and Udham Singh house in meerut, illegal weapons recovered
illegal weapons - फोटो : amar ujala

पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपक सिद्धू का साथी उधम सिंह करनावल के घर पर गया था। इस सूचना पर पुलिस ने काम किया। सोमवार को सीओ सरधना जितेंद्र सरगम ने पुलिस फोर्स के साथ भदौड़ा गांव में योगेश भदौड़ा और सुशील फौजी के घर दबिश दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
police and STF raid at Yogesh Bhadora and Udham Singh house in meerut, illegal weapons recovered
illegal weapons - फोटो : amar ujala

इस दौरान योगेश के बंद पड़े घर की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। इसके बाद करनावल गांव में उधम सिंह के घर पर दबिश दी। यहां से भी काफी मात्रा में अवैध तमंचे, बंदूक बरामद हुईं।


 
विज्ञापन
police and STF raid at Yogesh Bhadora and Udham Singh house in meerut, illegal weapons recovered
illegal weapons - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार सुशील फौजी के घर पर दबिश में दिल्ली नंबर की संदिग्ध बाइक बरामद हुई। जिस पर सुशील फौजी के भाई नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

करनावल गांव में लीलू के घर से भी अवैध हथियार मिले। लीलू फरार बताया गया। वहीं, उधम सिंह की मां ने पुलिस की दबिश का विरोध किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने खुद ही उनके घर पर पहले असलहे रखे और फिर उनकी बरामदगी दिखा दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed