फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajid Murder Case: अब परिवार को आया धमकी भरा फोन, दहशत में परिजन, खौफनाक थी वारदात

Fri, 01 Jul 2022 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Jul 2022 01:34 PM IST
विज्ञापन
Now the family has been threatened after the murder of Sajid in Meerut
साजिद मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

मेरठ में अपहरण कर वेल्डर साजिद की हत्या के बाद हत्यारों ने चिट्ठी भेजने के साथ-साथ परिवारवालों को धमकी भरा फोन भी किया था। इससे परिवार दहशत में है। साजिद की हत्या के बाद उसके बेटों को भी खतरे का अंदेशा है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अनैतिक संबंधों के चलते साजिद की हत्या हुई है। पुलिस साजिद के मोबाइल की भी सीडीआर निकाल रही है। एक महिला का नाम जांच में आया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर सकती है। 



पांच दिन पहले ही हुई थी हत्या 
शव को देखने से लगता है कि साजिद की हत्या पांच दिन पहले हो गई होगी। अपहरण के बाद ही उसको मारा गया है। अंदेशा है कि खाने में साजिद को जहरीला पदार्थ दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए। शायद आरोपियों ने साजिद के साथ मारपीट भी की हो। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या फिर शव वहां फेंका गया है।

Now the family has been threatened after the murder of Sajid in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

फॉरेंसिक रिपोर्ट से होगी मौत की पुष्टि 
पुलिस ने साजिद का बिसरा सुरक्षित रख दिया है। इसे जांच के लिए निवाड़ी लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद साजिद की मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि पुलिस ने साजिद की मौत के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।

Now the family has been threatened after the murder of Sajid in Meerut
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
ये था मामला
किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव निवासी साजिद (44) पुत्र जमशेद की परीक्षितगढ़ कस्बे में मवाना अड्डे पर वेल्डिंग की दुकान है। 26 जून की शाम को साजिद दुकान से घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, साजिद का पता नहीं चल सका। वहीं 29 जून को परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी और अपहरण का अंदेशा जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Now the family has been threatened after the murder of Sajid in Meerut
साजिद मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद साजिद के घर एक चिट्ठी पहुंची। चिठ्ठी में लिखा था कि साजिद अब इस दुनिया में नहीं है। मध्य गंगनहर पटरी पर अहमदपुरी के पास से राधना की तरफ कैली पुल से आगे उसके कपड़े पड़े हैं। शव पेड़ के नीचे मिलेगा। चिट्ठी साजिद के बेटे जुनैद ने पढ़ी और परिजनों को इसके बारे में बताया।

विज्ञापन
Now the family has been threatened after the murder of Sajid in Meerut
साजिद का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

वहीं परिजन परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ चिट्ठी पर लिखे पते पर पहुंच गए। वहां साजिद का शव मिला, जो करीब चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस मान रही है कि 26 जून को ही साजिद की हत्या कर दी गई थी। अनैतिक संबंध के चलते हत्या होने की भी चर्चा है। साजिद की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed