{"_id":"6331477ca985d832c4799dac","slug":"national-basketball-referee-yashvardhan-rana-dies-after-falling-from-a-train","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़
राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा (24) की उत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यशवर्धन राणा मेरठ के सिविल लाइंस क्षेत्र के सुभाष नगर के निवासी थे। वह कानपुर में चल रही सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए संगम एक्सप्रेस से जा रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे उनका शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
यशवर्धन की मौत की खबर सुनकर परिजन तुरंत इटावा पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि यशवर्धन की मौत पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर देर रात ढाई बजे वह कोच से क्यों निकले? क्या उनका किसी से विवाद तो नहीं था या किसी ने चलती ट्रेन से उन्हें धक्का तो नहीं दे दिया? हालांकि पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात कही है। आगे देखें कैसे राष्ट्रीय स्तर के रेफरी की अक्समात मौत से परिवार का गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
2 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo
- फोटो : amar ujala
संगम एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा (24) की इटावा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यशवर्धन सीनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहे थे। इस दौरान इटावा के भरथना में संदिग्ध परिस्थितियों में वह ट्रेन से गिर गए और उनकी मौत हो गई।
3 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे लाइन किनारे उनका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास उनका टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
यशवर्धन राणा- File Photo
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि शव के नजदीक एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। जिससे सिम निकालकर उसे दूसरे मोबाइल में डाल कर बात करने की कोशिश की गई, इसी बीच उनके दोस्त की कॉल आने पर शव की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
5 of 7
बास्केटबॉल मैच खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष आरएस बेदी ने बताया कि यशवर्धन की आकस्मिक मौत से सभी खिलाड़ियों में शोक व्याप्त है। एसपी सिटी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। भरथना इंस्पेक्टर ने बताया कि कोच के गेट पर खड़े होने के दौरान उनके गिरने की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।