शैंकी की मौत के गम में उसकी प्रेमिका जीना ही भूल गई थी। गुमसुम, उसके ख्यालों में खोई प्रेमिका को अपने भविष्य में अंधेरे के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था। इस कहानी में एक तरफ मां थी, जो बेटे की मौत के दर्द में बारहा बिखर रही थी। मां जिसने उसे न सिर्फ जन्म दिया था, बल्कि लाड़-प्यार से पाला था, तो दूसरी तरफ शालू (बदला हुआ नाम) जिसने शैंकी के साथ न सिर्फ जीने-मरने की कसमें खाईं, बल्कि उसे शिद्दत से चाहा भी, लेकिन अफसोस कि मोहब्बत मुकम्मल न हो सकी। युवती के घरवालों ने उसके प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी।
एक प्रेम कहानी ऐसी भी: इकलौते बेटे को खोकर दर्द में डूबी मां ने गर्लफ्रेंड का किया कन्यादान, हर पहलू मार्मिक, हर किरदार है अनोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालू के सपने संजीव के साथ जलकर खाक हो गए, तो मां की दुनिया लुट गई। शालू ने अपना घरबार छोड़कर संजीव की मां का दामन थाम लिया। उन्हें सहारा देने के लिए उनके साथ रहने लगी। मां दर्द के दलदल में फंसी थीं लेकिन उन्होंने शालू को इससे निकाल दिया।
यह एक ऐसी कहानी है जो फिल्मी नहीं वास्तविक दुनिया की है। इसका हर पहलू मार्मिक है। हर किरदार अनोखा है। एक लड़की है जो अपने प्यार को खोकर उसकी मां का हाथ थाम लेती है। एक बेमिसाल मां है जिसका फूल सा बेटा ऑनर किलिंग का शिकार हो गया। मां ने उसकी प्रेमिका को बेटी बनाकर कन्यादान किया। खुद दर्द के दलदल में धंस गईं लेकिन उसकी गर्लफ्रेंड की जिंदगी संवार दी।
झूठी शान ने मां से छीन लिया इकलौता बेटा
शैंकी अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन थी। वह छह माह का था तभी पिता का देहांत हो गया। मां ने अकेले ही बच्चों की परवरिश की। शैंकी मेरठ के पल्लवपुरम में अपनी एक रिश्तेदारी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। यहां उसे दूसरी बिरादरी की युवती शालू (बदला हुआ नाम) से मोहब्बत हो गई।
दोनों का प्यार परवान चढ़ा लेकिन चंद ही दिनों में इस प्रेमकहानी में कई दुखद कड़ियां जुड़ती चली गईं। झूठी शान और प्रतिष्ठा के नाम पर एक पिता और भाई ने अपनी बेटी की जिंदगी उजाड़ दी।
युवती ने प्रेमी के लिए ठान ली पिता और भाई से बगावत
शालू के पिता और भाई ने प्रेम-संबंध का विरोध किया लेकिन दोनों ने मिलना जारी रखा। इसके कुछ ही दिन बाद भाई और पिता ने मिलकर शैंकी की हत्या कर उसके शव को कार समेत जला डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इसमें एक नया मोड़ आ गया।
यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
भरी भीड़ में किया प्रेमी के घर जाने का एलान
प्रेमिका अपना घर छोड़कर शैंकी के परिजनों के साथ चली गई और भरी भीड़ में एलान कर दिया कि उसने जीवन भर शैंकी के साथ रहने, साथ जीने मरने की कसम खाई थी। अब वह उसकी विधवा बनकर रहेगी। उसकी मां का खयाल रखेगी।
इस वारदात के बाद युवती अपने पिता और भाई के खिलाफ बगावत पर उतर आई। कहा कि जब तक शैंकी के हत्यारों को कठोर सजा नहीं दिला दूंगी, तब तक चैन की सांस नहीं लूंगी और शैंकी की मां को इंसाफ दिलाकर रहूंगी।