{"_id":"5cd02f9abdec2207594b0363","slug":"most-wanted-zubair-died-in-encounter-with-meerut-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों की सुपारी और कारोबारी का मर्डर, अब अफसरों ने ढेर किया इनामी, देखें एनकाउंटर की 15 तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की सुपारी और कारोबारी का मर्डर, अब अफसरों ने ढेर किया इनामी, देखें एनकाउंटर की 15 तस्वीरें
Mon, 06 May 2019 06:48 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 06 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
meerut police, encounter
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट का जुबैर रविवार को जहां पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वहीं परिजनों ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली। पुलिस ने खुलासा किया कि जुबैर अपने साथियों के साथ लिसाड़ीगेट में कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। गुजरात के सूरत में सराफ कारोबारी की लूट के बाद हत्या के मामले में जब मेरठ निवासी मुद्दसिर और जुबैर का नाम सामने आया तो तभी से गुजरात और मेरठ की एसटीएफ जुबैर के पीछे लगी थी।
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूरत में पांच मार्च 2019 को सराफा व्यापारी महेंद्र चौकसी के. शाह की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ युवक कैद हुए थे। सूरत पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मेरठ का गैंग गुजरात में सुपारी लेकर हत्या की वारदात कर रहा है। जिसके बाद मुखबिर ने हत्यारोपियों के नाम और पहचान तक भी पुलिस को बता दी थी।
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
पांच अप्रैल 2019 को एसटीएफ मेरठ यूनिट के सीओ बृजेश कुमार सिंह ने टीम के साथ हापुड़ रोड लोहियानगर से मुद्दसिर उर्फ मुदरा निवासी घोसीपुर को दबोचा था। मुद्दसिर ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया था कि वह सूरत में काम करता था। सराफ कारोबारी महेंद्र चौकसी की हत्या के लिए नौ लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्या में मुद्दसिर के साथ लिसाड़ीगेट के जुबैर व नासिर उर्फ सनी ने हत्या को अंजाम दिया था। जिसके बाद तीनों ने नौ लाख रुपये में से तीन-तीन लाख रुपये लेकर बांट लिए थे। लिसाड़ीगेट निवासी पप्पू उर्फ जावेद सूरत में काम करता है जिसने सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर
- फोटो : अमर उजाला
दोस्त जेल गया, खुद मारा गया
एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि जुबैर की घोसीपुर निवासी मुद्दसिर से करीब 15 साल से दोस्ती थी। दोनों साथ मिलकर अपराध करते थे। जो पैसा मिलता था उसका बंटवारा कर लेते थे। सूरत में भी सराफ कारोबारी की हत्या को मिलकर अंजाम दिया। एसटीएफ ने मुद्दसिर को जेल भेज दिया था। लेकिन जुबैर उसके बाद भी अपराध कर रहा था और आखिरकार मुठभेड़ में मारा गया।