{"_id":"632c06896587c31f05281b57","slug":"meerut-weather-has-been-kind-in-west-up-heavy-rain-alert-issued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: पश्चिमी यूपी में मौसम हुआ मेहरबान, 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: पश्चिमी यूपी में मौसम हुआ मेहरबान, 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 22 Sep 2022 02:28 PM IST
सार
पश्चिमी यूपी में मौसम एक बार फिर मेहरबान हो गया है। तापमान मे भी गिरावट नजर आई है जिससे लोगाें को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
बारिश् मे साइकिल चलाता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी यूपी में मौसम एक बार फिर मेहरबान हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम तापमान मे भी गिरावट नजर आई है, जिससे लोगाें को गर्मी से राहत मिली है। मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
शहर में बुधवार को सुबह से शाम तक बादल झमाझम बरसते रहे। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। स्कूलों में जाने वाले बच्चों और अभिभावकों से लेकर अन्य राहगीरों को भी जलभराव के कारण सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया। इसके चलते दिल्ली रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम की भी समस्या हुई। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई।
वहीं लगातार बारिश से मौसम पहले से सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले कुछ दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को मेरठ में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज हवा और बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आया है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर 54 दर्ज किया गया।
2 of 5
बारिश में भीगते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मानसून के विदाई का समय आ चुका है विदा होने से पहले मानसून की बारिश में वेस्ट यूपी को काफी राहत दी है। अगस्त और सितंबर के शुरुआत में कम हुई बारिश अब जाते हुए मानसून के चलते तेजी से बढ़ती जा रही है।
3 of 5
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
वेस्ट यूपी में लगातार बारिश के कारण मौसम विभाग ने 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हल्की रिमझिम बारिश के बीच मौसम बदला बदला सा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ की बारिश्
- फोटो : अमर उजाला
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि 24 से 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इस बीच तापमान में गिरावट रहेगी और मौसम खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश से परेशान मेरठवासी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश होते ही इन इलाकों में जलभराव की समस्या
मेरठ में हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो जाता है। इस्लामाबाद, बुनकर नगर, विकासपुरी, प्रहलाद नगर, मलियाना, इस्लामाबाद, बुनकर नगर, माधवपुरम, ब्रह्मपुरी, मोहकमपुर, कबाड़ी बाजार सहित अन्य इलाकों में नालों का पानी सड़कों तक पहुंच जाता है। ओडियन नाले से सटे इलाकों की हालत भी बदतर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल का कहना है कि इस्लामाबाद में जलनिकासी के लिए पंप लगवाए गए हैं। बारिश अधिक होने के कारण सड़कों पर पानी की निकासी में समय लगता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।