मेरठ जनपद के मवाना में विशु की हत्या के मामले में पिता रामबीर ने थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि ग्राम प्रधान गजेंद्र उसके बेटे से रंजिश रखता था। पहले भी उसने विशु को मारने की धमकी दी थी।
शाम करीब छह बजे विशु खेलने के लिए स्कूल के मैदान में पहुंचा। तभी वहां पर दूसरे पक्ष से अनस, अशफल, शाहनजीम, अकरम और मोहम्मद कैफ पहुंचे। उन्होंने विशु पर गोलियां बरसा दीं। आंखों के सामने ही मेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया।
कई बार हुई बवाल की स्थिति
जाम के समय एक व्यक्ति उठकर थाने में चला गया। तभी किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पुलिस उसे उठाकर ले गई। इसके बाद काफी संख्या में लोग थाने में पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वह किसी को उठाकर नहीं लाए हैं। व्यक्ति खुद थाने में आकर बैठा है, जिसे भीड़ फिर से अपने साथ लेकर चली गई।
परिवार में था इकलौता बेटा
विशु परिवार में इकलौता बेटा था। जिसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नंगली गांव में हुई थी। विशु की पांच महीने की बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि विशु पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार था।
शिवप्रताप सिंह ने सीओ सरधना का चार्ज संभाला
सीओ शिवप्रताप सिंह ने रविवार रात सरधना सर्किल का चार्ज संभाल लिया है। वह इससे पहले अलीगढ़ में तैनात थे। शिवप्रताप सिंह वर्ष 2021 में इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर सीओ बने थे। वर्ष 2011-12 में मुजफ्फरनगर में वह इंस्पेक्टर रह चुके हैं।
सीओ का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की रहेगी।