यूपी के इन चार गांवों में शुक्रवार सुबह से ही एक के बाद एक मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। यहां अभी तक जहरीली शराब पीने से 70 लोगों की मौत हो गई है। इन चारों में गांवों में हर तरफ मातम छाया हुआ है। यहां तक कि किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला है। भावुक कर देंगी ये तस्वीरें:-
बता दें कि जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या और बढ़ गई है। शनिवार शाम तक सहारनपुर में 57 शवों के पोस्टमार्टम हुए, जिनमें से दो शव रुड़की (उत्तराखंड) के थे और चार की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मेरठ में भर्ती 27 लोगों में से 19 की मौत हो गई। इस तरह शराब से मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच गई। हालांकि डीएम, एसएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तक 46 शवों के पोस्टमार्टम हुए, उनमें से 36 लोगों की मौत शराब के कारण हुई, जबकि 10 की मौत का कारण विसरा जांच की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
3 of 9
जलती चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ था। थाना नागल, गागलहेड़ी, देवबंद के पांच गांवों से जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों को अस्पताल लाना शुरू कर दिया गया। इसके बाद एक एक करके लोगों की मौत होने लगी। रात तक 27 लोगों को सहारनपुर से मेरठ रेफर किया गया था। रात दो बजे तक ही सहारनपुर में 30 शवों के पोस्टमार्टम हो गए थे, जो सुबह दस बजे तक 46 तक पहुंच गए और शाम तक 57 शवों के पोस्टमार्टम सहारनपुर में हो चुके थे। इनमें से दो शव रुड़की के रहने वालों के थे, जो गंभीर हालत की वजह से सहारनपुर के अस्पताल में लाकर भर्ती कराए गए थे। इन दोनों के शव रुड़की पुलिस भी लेकर गई।
4 of 9
जलती चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दोपहर में पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि सुबह दस बजे तक 46 लोगों के पोस्टमार्टम हुए, जिनमें से 36 लोगों की मौत शराब के कारण हुई। मरने वालों में 16 गांव के लोग शामिल हैं।
5 of 9
जलती चिताएं
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने शनिवार दोपहर साढ़े 11 बजे प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शनिवार सुबह दस बजे तक सहारनपुर में 46 शवों का पोस्टमार्टम हुआ, जिनमें से 36 लोगों की मौत शराब पीने की वजह से हुई, जबकि 10 की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। विसरा की जांच होने पर मौत का कारण पता चलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 30 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। उत्तराखंड की सीमा से सटे गांवों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।