फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Husband got electrocuted, wife who came to save him also got electrocuted, both lost their lives

Meerut : पति को लगा करंट, बचाने आई पत्नी भी चपेट में आई, दोनों की जान गई, मची चीख-पुकार

Wed, 04 Sep 2024 02:25 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Sep 2024 02:25 AM IST
सार

करंट की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। बचाने आया मृतक का भाई भी करंट की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
Meerut: Husband got electrocuted, wife who came to save him also got electrocuted, both lost their lives
करतार सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी में पाइप में तार डाल रहे किसान करतार सिंह नागर करंट की चपेट में आ गए। बचाने आई उनकी पत्नी मुनेश (57) भी करंट की चपेट में आ गईं। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मुनेश की चीख सुनकर उनके देवर दौड़े तो उनको भी करंट लग गया। पड़ोसी ने बिजली बंद करके उसकी जान बचाई। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। माता-पिता की मौत की सूचना पर दोनों बेटे मेरठ पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

 

Meerut: Husband got electrocuted, wife who came to save him also got electrocuted, both lost their lives
मुनेश का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से किठौर के छुछाई गांव निवासी करतार सिंह नागर किसान थे। वे अपनी पत्नी मुनेश के साथ सूर्यापुरम कालोनी में रह रहे थे। उनके दो बेटे अमरजीत और अजीत गौतमबुद्धनगर में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते है। दोनों बेटों ने गौतमबुद्धनगर में रहने के कारण माता-पिता को एक साल पहले शहर में मकान बनाकर दिया था। मकान में बिजली फिटिंग पूरी तरह से नहीं हो पाई थी। मोहल्ले वालों ने बताया कि वे चारपाई पर खड़े होकर वायरिंग में बिजली का तार डाल रहे थे। पत्नी उनके बराबर में खड़ी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut: Husband got electrocuted, wife who came to save him also got electrocuted, both lost their lives
मोर्चरी पर विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक तार नीचे गिरकर लोहे की चारपाई से टकरा गया। करतार को करंट ने पकड़ लिया, पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गईं। मुनेश देवी की चीख निकली तो पास में ही रहने वाले करतार नागर के छोटे भाई वहां पहुंचे। दोनों को बचाने के चक्कर में वह भी करंट की चपेट में आ गए। पड़ोसी ने घर पहुंचकर एमसीबी नीचे गिराकर बिजली बंद कराई तो भाई की जान बची। दोनों की मौत की सूचना से आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 
 
विज्ञापन

सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को मोर्चरी भिजवाया। माता-पिता की मौत की सूचना पर दोनों बेटे घर पहुंच गए। मां-बाप के शवों को देखकर बेटों का बुरा हाल हो गया।
बेटे ने कहा था पापा मिस्त्री से ठीक करा लेना
बिजली में खराबी होने पर बेटे ने पिता से फोन पर कहा था कि पापा मिस्त्री को बुलवा लेना, लेकिन करतार सिंह नागर खुद ही ठीक करने लग गए। इसके चलते वे करंट की चपेट में आ गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed