छोटी सी जिद ने ईहा दीक्षित को उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जिसकी सराहना पीएम मोदी से लेकर हर कोई कर रहा है। राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा हर रविवार को 10 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करती है। खास बात है कि ये पौधे ईहा खुद खरीदकर लाती हैं। ईहा सबसे कम उम्र में ये पुरस्कार पाने वाली यूपी की इकलौती बेटी हैं। आइए आगे आपको बताते हैं कि ईहा की इस जिद के पीछे की वजह क्या है:-
हमें गर्व: नन्ही ईहा की जिद ने जीता PM मोदी का दिल, हर संडे लगाती हैं 10 पौधे, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू के पौधे से शुरुआत
ग्रीन ईहा स्माइल क्लब की संचालिका इस नन्ही सी बच्ची ईहा दीक्षित ने घर के बगीचे में नींबू का पौधा लगाकर यह अभियान शुरू किया। पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि बेटी को शुरू से ही कुछ अलग काम करने की जिद रहती थी। किसी टीवी कार्टून में इसने प्लांट्स का महत्व देखा। प्लांट्स एनवायरमेंट बचाते हैं, पॉल्यूशन खत्म करते हैं, यह बात उसके जेहन में बैठ गई।
वहीं ईहा दीक्षित ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' से प्रेरित होकर अपने पांचवे जन्मदिन पर एक ही दिन में मेडिकल कॉलेज में 1000 पौधे और छठे जन्मदिन पर 2500 पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।
कोई प्रॉब्लम हो तो मुझे बताना
वहीं सम्मान समारोह में राष्ट्रपति ने ईहा से कहा कि अच्छा काम कर रही हो, इसे आगे करते रहना। कोई प्रॉब्लम आए तो मुझे कॉल करना। हम हेल्प करेंगे। सम्मान समारोह में ईहा ने भाषण में सभी से अपने बर्थडे पर पौधा लगाने की अपील की।
गर्व की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ईहा दीक्षित से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया। इस बीच करीब 7 से 10 मिनट तक पीएम मोदी ईहा से मिले। उन्होंने ईहा की सराहना करते हुए कहा कि तुम अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना।