फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: दौराला में हाइवे से 17 मीटर अंदर तक हो रहे अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Tue, 11 Oct 2022 05:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Oct 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Bulldozers run on illegal construction in Daurala
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

हाइवे से 17 मीटर अंदर तक हो रहे अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर मंगलवार को टोल कंपनी का बुलडोजर गरजा। कार्रवाई के दौरान एक स्कूल व कई दुकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही हाइवे किनारे रखे खोखो को हटाया गया। भाकियू के जिला सचिव प्रशांत चौधरी ने विरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं रोकी। देर शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चली।
 

हाइवे किनारे लगातार अवैध रूप से निर्माण व अतिक्रमण की टोल कंपनी को लगातार शिकायत मिल रही थी। सकौती के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए आए दिन होने वाले हादसों का जिम्मेदार अवैध निर्माण व अतिक्रमण को बताया। इस पर मंगलवार सुबह 11 बजे टोल मैनेजर प्रदीप चौधरी, मेंटिनेंस मैनेजर राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में पल्लवपुरम पुलिस, दौराला पुलिस व पीएसी बल सकौती पहुंचा।

Meerut: Bulldozers run on illegal construction in Daurala
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

टीम ने बुलडोजर से अवैध रूप से हुए निर्माण को ध्वस्तीकरण करने के निर्देश दिए। जिस पर बुलडोजर ने सकौती स्थित सूरजमल स्कूल पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सूरजमल स्कूल पर हाइवे से 17 मीटर अंदर तक ध्वतीकरण किया गया। स्कूल में बच्चों की परीक्षा चलने के कारण एक बुलडोजर से कार्रवाई की गई। लेकिन जैसे ही बच्चों की छुट्टी हुई तो दूसरे बुलडोजर को भी बुलाकर कार्रवाई की गई।

Meerut: Bulldozers run on illegal construction in Daurala
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

टीम ने हाइवे किनारे अवैध रूप से बनी दुकाने भी तोड़ दीं। साथ ही खोखा व छप्पर डालकर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव प्रशांत चौधरी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Bulldozers run on illegal construction in Daurala
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उनकी मेंटिनेंस मैनेजर राणा प्रताप सिंह से बहस हुई। अधिकारियों ने कार्रवाई को नहीं रोका। जिस पर वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ डिवाइडर पर धरना देकर बैठ गए। लेकिन, टोल की कार्रवाई चलती रही।

विज्ञापन
Meerut: Bulldozers run on illegal construction in Daurala
मेरठ में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

टोल अधिकाारियों का कहना है कि स्कूल के सामने हाइवे पर कट खुला हुआ है। यात्री स्कूल के सामने बस व टैंपों मेें सवार होकर जाते थो। इस दौरान हाइवे पर जगह कम रहती थी और हादसे की संभावना बनी रहती थी। स्कूल हाइवे किनारे अवैैध रूप से बना हुआ था। जिसे 17 मीटर अंदर तक तोड़ा गया। देर शाम तक टोल कंपनी ने हाइवेे पर अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर कार्रवाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed