मेरठ के रहने वाले दो युवकों की गाजियाबाद में कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या करने का आरोप जुनैद के फुफेरे भाई अजीम पर है। जुनैद की बहन की आज (रविवार) सगाई होनी तय थी। सगाई से पहले जुनैद व ड्राइवर दानिश की हत्या कर दी गई, इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं।
2 of 5
मृतक जुनैद
- फोटो : अमर उजाला
जुनैद के परिवार की एक महिला व अजीम समेत कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी निकालने की बात चल रही है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी है। सगाई से पहले हत्या मुख्य कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।
3 of 5
मृतक जुनैद के पास मिला आधार
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी तारिक पुत्र इश्तियाक निवासी इमलियान कोतवाली के नाम है। तारिक से दो साल पहले असरफ अली निवासी लिसाड़ीगेट ने गाड़ी खरीद ली थी। गाड़ी टैक्सी में चलती है।
4 of 5
मृतक ड्राइवर
- फोटो : अमर उजाला
गाड़ी ड्राइवर दानिश चलाता था। गाड़ी पर लोन जम्मू एंड कश्मीर बैंक यूनिवर्सिटी रोड मेरठ शाखा से बताया गया है। पुलिस के अनुसार गोली गाड़ी में बैठे व्यक्ति द्वारा चलाई गई क्योंकि जुनैद और दानिश के सिर में पीछे से मारी गई। पुलिस का मानना है कि अवैध संबंधों के शक में हत्या हुई है।
5 of 5
इस कार में की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि हत्यारोपी अजीम का जुनैद की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसका जुनैद विरोध किया और अपनी बहन का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। रविवार को उसकी बहन की सगाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने सगाई रुकवाने के लिए उसके भाई की हत्या कर डाली।