फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hariyali Teej: हर तरफ उत्सव का माहौल, सोलह श्रंगार कर मनाया तीजोत्सव, नवविवाहिताओं में उल्लास

Sun, 31 Jul 2022 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jul 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Festive atmosphere among women everywhere during Teejotsav
Hariyali Teej - फोटो : अमर उजाला

सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर नवविवाहिताओं और महिलाओं में काफी उत्साह है। तीज के लिए महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए खरीदारी की और मेहंदी भी लगवाई है। इसके साथ ही रविवार को तीज पर सखियों संग झूला झूलने को भी महिलाएं बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। रविवार यानि आज हरियाली तीज पर्व मनाया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को बाजार में महिलाओं की भीड़ नजर आई, जिन्होंने चूड़ियां सौंदर्य प्रसाधन, सूती साड़ियों, सूट, जेवरात, कॉस्मेटिक के सामान की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार नजर आए, जिसको लेकर महिलाओं में उत्साह है। इसके साथ ही तीज खास मिठाई घेवर की भी खूब बिक्री हुई है। तीज को लेकर नवविवाहित में उत्साह नजर आ रहा है। किसी को सरप्राइज गिफ्ट का इंतजार है तो किसी को कैंडल लाइट डिनर का। नवविवाहित सोलह शृंगार कर परिवार व सहेलियों के साथ पर्व मनाएंगी।


 

Hariyali Teej: Festive atmosphere among women everywhere during Teejotsav
Hariyali Teej - फोटो : अमर उजाला

मेरठ निवासी झिलमिल ने बताया कि उनका अभी रोका हुआ है। ग्रीन थीम के साथ तीज का पर्व मनाने जा रही है। सुसराल की ओर से उनके लिए ड्रेस के साथ ज्वेलरी भी आई है। मेहंदी की एडवांस बुक की थी। झूला झूलने का भी कार्यक्रम है।

थापर नगर निवासी आस्था ने बताया कि पहली तीज के लिए काफी उत्साहित हूं। सुसराल में ही पहली तीज मनाऊंगी। देवपुरी निवासी इंदु का कहना है कि तीज की मेहंदी उन्होंने शिव पार्वती को समर्पित की है। उन्होंने मंत्र के साथ त्रिशुल को भी दर्शाया है। इस दौरान पति ने भी खूब खरीदारी कराई और सहेलियों के साथ भी घूमने की योजना है। फूलबाग कॉलोनी निवसी मेघना ने बताया कि वह तीज अपनी सुसराल में मनाएंगी। सहेलियों ने साथ घूमने की बनाई योजना बनाई है। रात में परिवार के साथ डिनर किया जाएगा।

Hariyali Teej: Festive atmosphere among women everywhere during Teejotsav
Hariyali Teej - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मना रहीं तीज, की शिव-पार्वती की आराधना
नव विवाहिताओं में पहले तीज पर्व को लेकर उत्साह है। सहारनपुर के नुमाइश कैंप निवासी सिमरन पत्नी चिराग ने बताया कि तीज पर्व पर परिवार के साथ मां पार्वती-शिव की पूजा अर्चना कर मनाएंगी। इसके साथ ही सखियों संग झूला झूलेंगी। राकेश सिनेमा पटरी निवासी सपना कोहली पत्नी भरत कोहली का कहना है कि उनकी भी पहली तीज है, जिसको श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ मना रहे हैं।

सहारनपुर के तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी मोनिका कश्यप ने बताया कि उनकी शादी आठ जुलाई को हुई थी। इसके बाद तीज पहला पर्व है। तीज पर्व की वह कई दिनों से तैयारी कर रही हैं, जिसको लेकर बाजार से सौंदर्य प्रसाधन के अलावा मिठाई व कपड़ों की भी खरीदारी की है। देवबंद के मोहल्ला शिक्षक नगर निवासी कनिष्का शर्मा का कहना है कि उनका भी पहला पर्व है, जिसको लेकर वह बेहद खुश हैं। इस दिन सोलह श्रंगार कर निर्जल उपवास रखकर परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से कथा सुनकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही अपने दांपत्य जीवन में खुशी और पति की सलामती एवं लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hariyali Teej: Festive atmosphere among women everywhere during Teejotsav
Hariyali Teej - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की वजह से फीका रहा था पर्व, इस बार रौनक  
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते तीज पर्व फीका रहा था। क्योंकि, लोगों में कोरोना की दहशत थी और बाजारों में भी खरीदारी नहीं हुई थी, लेकिन इस बार कारोबार बढ़ा है। चौकी सराय के चूड़ी कारोबारी नदीम खान का कहना है कि चूूड़ियों का व्यापार अच्छा रहा है। कॉस्मेटिक कारोबारी सुशील मोंगा का कहना है कि तीज को लेकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान महिलाओं ने खरीदे हैं। वहीं, बाजारों मेहंदी लगवाने के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं। जहां पर महिलाएं हाथ से लेकर कलाई तक मेहंदी लगवा रही हैं।
विज्ञापन
Hariyali Teej: Festive atmosphere among women everywhere during Teejotsav
Hariyali Teej - फोटो : अमर उजाला
नहीं रहे अंगना में दरखत, कैसे पड़े अमवा की डाली में झूला
पहले गांवों में पेड़, पुराने मकानों की दहलीज पर झूले डाले जाते थे। तीज त्यौहार की मल्हार चारों ओर गूंजता थी। मुजफ्फरनगर की  बुजुर्ग महिला सोना, प्रेमवती, संतोष, मुन्नी, बलवंती आदि का कहना है कि हर त्यौहार पर उन्हें अपनी पुरानी यादें आती है। बदलते जमाने की रफ्तार और ऊपर से भाईचारे की कमी से अब हर त्योहार की रौनक फीकी पड़ गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed