{"_id":"6639ce3dbabc2d2890081b88","slug":"gulfsha-murder-case-accused-husband-arrested-pistol-also-recovered-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलफशा हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद, पूछताछ में सामने आया वारदात का सच
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के ढबाई नगर में गुलफशा (25) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सोमवार को नौचंदी पुलिस ने हत्यारोपी पति समीर मलिक को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद किया हैं। वहीं, गुलफशा के परिजनों ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसएसपी से शिकायत करते हुए कहा कि समीर का मामा भाजपा नेता नईम मलिक उन्हें धमकी दे रहा है। वह आरोपियों को बचाने में लगा है। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा। सीओ ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 of 5
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी राशिद मलिक की बड़ी बेटी गुलफशा की शादी हापुड़ रोड ढबाई नगर गली नंबर चार निवासी स्क्रैप कारोबारी समीर मलिक से हुई थी। छोटी बेटी शुमाइला की शादी समीर के छोटे भाई मुशीर से हुई थी।
समीर के एक महिला से अवैध संबंध थे। गुलफशा इसका विरोध करती थी। कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था। शनिवार को झगड़ा होने पर समीर ने गुलफशा की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी।
3 of 5
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पति समीर मलिक, ससुर आफताब, सास नईमा, जेठ तनवीर और साकिब, देवर मास, ननद मुस्कान, जेठानी नाजमीन और जैनब के खिलाफ दहेज हत्या और गुलफशा की बहन शुमाइला के हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने हत्यारोपी पति समीर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मेरठ पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले, मामा नईम ने कराया पेश: गुलफशा के परिजन सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से कहा कि समीर का मामा नईम मलिक भाजपा नेता है। उसने ही सेटिंग से समीर को पेश किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मेरठ में पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आरोपी को रात को थाने में एसी में सुलाए जाने के आरोप लगाए। गुलफशा के पिता ने आरोप लगाया कि नईम मलिक अन्य आरोपियों को बचाने में लगा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ को जांच करने के लिए कहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।