यूपी में शामली जिले के श्यामली-श्यामला गांव में एक किराना की दुकान में गैस सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
2 of 6
गैस सिलिंडर फट गया
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आग में घर के दो सदस्य भी झुलसकर घायल हो गए। इस दौरान भयंकर आग को देखकर आसपास के लोग कांप उठे। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया।
3 of 6
आग लगने से महिला घायल हो गई
- फोटो : अमर उजाला
चौसाना के गांव श्यामली-श्यामला में राजबीर पुत्र इलम सिंह गाव में किराना की दुकान करता है। दुकान पर ही कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान की बिक्री भी करता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे राजबीर गैस सिलिंडर का प्रयोग कर आमलेट बना रहा था। बताया जाता है कि उसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलिंडर ने आग पकड़ ली और विकराल रूप धारण कर लिया। एक विस्फोट के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में लिया और धू-धूकर पूरा मकान जल उठा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
4 of 6
हादसे में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चौकी प्रभारी नेमचंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भारी भीड़ को मौके से हटाकर आसपास के मकानों को खाली कराया, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सकें। पुलिस ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।
5 of 6
हादसे में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के राजबीर व उसकी पत्नी आग बुझाने के दौरान चपेट में आने से पूरी तरह से झुलस गए, जिनका ऊन के सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पीड़ित राजबीर ने बताया कि आग लगने से हादसे में पूरा घर व सारा सामान जल गया, जिससे लगभग पांच से सात लाख का नुकसान हुआ है।