फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ये गांव, ऐसे हुआ खौफनाक बदमाशों का अंत, देखें तस्वीरें

Mon, 17 Sep 2018 06:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 17 Sep 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Shamli Forest, and Killing two murderers by police officers
यूपी पुलिस

रात के अंधेरे में अचानक ग्राम इब्राहिमपुरा के जंगल में पुलिस ही पुलिस नजर आने लगी और देखते ही देखते क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच लगभग 25 राउंड फायरिंग हुईं। इनमें से 16 राउंड फायरिंग पुलिस ने की जबकि शेष फायरिंग बदमाशों ने की। यह मुठभेड़ यूपी के शामली जिले में हुई।

Encounter in Shamli Forest, and Killing two murderers by police officers
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ओमपाल और विक्की के मुठभेड़ में मारने जाने से जुर्म के अध्याय का अंत हो गया। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में इनके गैंग का जबरदस्त आतंक था। छोटी फिरौतियों के लिए अपहरण करते थे और रकम न मिलती देख अपह्त को मार देते थे। डेढ़ माह में ही सहारनपुर में लूट, अपहरण, फिरौती की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। बड़गांव क्षेत्र में स्कूल संचालक सुभाष राणा एवं हाफिज उस्मान की अपहरण के बाद हत्या कर पुलिस को भी हिला दिया था। इसके बाद इन पर इनाम की राशि बढ़ते हुए पचास हजार तक पहुंच गई थी।

Encounter in Shamli Forest, and Killing two murderers by police officers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ग्राम इब्राहिमपुरा के जंगल में मुठभेड़ में मारे गये पचास हजार के इनामी ओमपाल सैनी और सुमित उर्फ विक्की सहारनपुर व शामली पुलिस के लिए चुनौती बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in Shamli Forest, and Killing two murderers by police officers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल और थाना भवन के हिस्ट्रीशीटर ओमपाल के गैंग ने दो अगस्त की रात बड़गांव के स्कूल संचालक सुभाष राणा का अपहरण कर लिया था। उसके घर फोन करके दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस के सक्रिय होने पर उनकी हत्या कर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Encounter in Shamli Forest, and Killing two murderers by police officers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

करीब एक पखवाड़ा पूर्व ही सरसावा के ग्राम काजीपुरा से 28 अगस्त को एक युवक से बाइक, मोबाइल और नकदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके अगले ही दिन 29 सितंबर को तड़के ग्राम पिलखनी के पास रेडीमेड गारमेंट के एक व्यापारी का अपहरण कर मोबाइल, नगदी एवं लूट की और उसे बंधक बनाकर खेत में फेंक दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed