फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो सहेलियों की आत्महत्या बनी रहस्य, टैक्सी लेकर चार दिन तक साथ घूमीं, घर लौटकर एक साथ दे दी जान

Thu, 09 Jul 2020 12:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Jul 2020 12:47 AM IST
सार

परिजनों ने साधी चुप्पी, कार्रवाई से भी किया इंकार

विज्ञापन
double suicide case in Muzaffarnagar, police start investigation
suicide news - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र में गांव लड़वा में बुधवार शाम आत्महत्या करने वाली दोनों सहेलियों के परिजन घटना और उसकी वजह को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस इनके बीच समलैंगिक संबंध होने की संभावना पर भी जांच कर रही है। 


एसओ तितावी का कहना है कि  मवाना के गांव झिंझाड़ निवासी जूली शुरू से ही लड़कों के कपड़े पहनकर रहती है। लड़कों की ही भांति वह टैक्सी चलाती है और जेंट्स गारमेंट पहनकर फोटो भी खिंचाती है।
 
double suicide case in Muzaffarnagar, police start investigation
suicide news - फोटो : अमर उजाला
हिमांशी के साथ उसकी मुलाकात करीब आठ साल पूर्व मवाना के एक कोचिंग सेंटर में हुई थी, जहां हिमांशी अपने मामा के घर रहकर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसके बाद से दोनों सहेलियां बन गईं और लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहती थीं।

करीब तीन साल पूर्व हिमांशी की शादी होने के बाद भी जूली कई बार उससे न केवल लड़वा आकर मिली, बल्कि अक्सर अमरोहा स्थित ससुराल भी जाती रहती थी। एसओ ने बताया कि जूली के कपड़ों व उसकी कार की तलाशी लेने पर तंबाकू व गुटखे भी बरामद हुए हैं। परिजन दोनों के संबंधों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और कार्रवाई से भी इंकार कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अब समलैंगिकता से जोड़कर घटना की जांच कर रही है।
double suicide case in Muzaffarnagar, police start investigation
suicide - फोटो : अमर उजाला

पांच दिन से एक साथ घूम रही थी दोनों
अक्सर जूूली गांव लड़वा में हिमांशी के घर आती-जाती रहती थी। करीब 20 दिन पूर्व हिमांशी बेटे के साथ परिजनों से मिलने मायके आई थी। परिजनों के अनुसार पांच जुलाई को जूूली कार से लड़वा आई थी, जिसके बाद दोनों सहेलियां कहीं घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गई थी।

अगले दिन वहां से लौटकर दोनों सहेलियां भोपा क्षेत्र के गांव अथाई निवासी जूली के बहनोई सुधीर के यहां चली गईं थीं और बुधवार सुबह 11 बजे ही वहां से लौटी थीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
double suicide case in Muzaffarnagar, police start investigation
suicide news - फोटो : अमर उजाला

शवों के पास पड़ी थी जहर की शीशी
शाम करीब चार बजे घर का काम खत्म कर हिमांशी की मां व चाची घर की ऊपरी मंजिल पर चली गई थीं, जबकि दोनों सहेलियां नीचे बरामदे में बैठी बात कर रही थी। हिमांशी की मां ने उन्हें ऊपर आने के लिए कहा तो दोनों अचेत पड़ी मिली। यह देख परिजन उनके पास पहुंचे और डॉक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों शवों के पास जहर की खाली शीशी भी पड़ी मिली। घटना की सूचना पर तितावी एसओ कपिलदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली, लेकिन पीड़ित परिजनों ने आत्महत्या के संबंध में कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed