फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवबंदी उलमा हुए नाराज, बोले- दाढ़ी कटवाने से अच्छा नौकरी छोड़ देते दरोगा इंतसार अली

Mon, 26 Oct 2020 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulama said that Intsar Ali should not have beard and quit his job
इंतसार अली ने दाढ़ी कटवाई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बागपत जनपद के रमाला थाना में तैनात इंतसार अली दाढ़ी कटवाकर भले ही बहाल हो गए हो, लेकिन ऐसा कर वे देवबंदी उलमा के निशाने पर आ गए हैं। आगे पढ़िए पूरा अपडेट-

Deobandi Ulama said that Intsar Ali should not have beard and quit his job
उलमा - फोटो : अमर उजाला

उलमा ने दो टूक कहा कि अगर कहीं पर शरीयत या सुन्नत को बचाने की बात आती है तो इंतसार अली को दाढ़ी कटवाने के बजाए नौकरी छोड़ देनी चाहिए थी।

Deobandi Ulama said that Intsar Ali should not have beard and quit his job
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को मदरसा जामिया एंग्लो अराबिक के मोहतमिम मौलाना लुतफुर्रहमान कासमी ने दरोगा इंतसार अली को दाढ़ी कटवाने पर नसीहत देते हुए कहा कि दाढ़ी ना रखना शरीयत के हिसाब से जुर्म है और दाढ़ी रखकर उसे कटवा देना यह उससे भी बड़ा जुर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deobandi Ulama said that Intsar Ali should not have beard and quit his job
इंतसार अली - फोटो : amar ujala

कहा कि अगर कहीं पर बात शरीयत और सुन्नत को बचाने की बात आती है तो ऐसे मौके पर नौकरी ही छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शरीयत के हिसाब से उन्होंने बहुत बड़ा जुर्म किया है। जिसके लिए उन्हें तौबा करना चाहिए। 

विज्ञापन
Deobandi Ulama said that Intsar Ali should not have beard and quit his job
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के रमाला थाने में तैनात उपनिरीक्षक इंतसार अली को बिना अनुमति लंबी दाढ़ी रखने के आरोप में एसपी द्वारा निलंबित कर दिया था। दाढ़ी कटवाने के बाद उनको बहाल कर दिया गया था। लेकिन अब वे उलमा के निशाने पर आ गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed