फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा बॉर्डर पर पांच घंटे चली विकास दुबे की तलाश, मास्क और गमछे हटवाकर पहचान करने में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jul 2020 09:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2020 09:08 PM IST
सार

  • विकास दुबे समझकर पकड़ा सोनीपत का युवक, मचा हड़कंप
  • ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पांच घंटे पुलिस ने की चेकिंग, इनामी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
police search Vikas Dubey Five hours on Haryana border
baghpat police - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। पांच घंटे तक वाहनों को रोक-रोककर लोगों से जानकारी जुटाई।


 
police search Vikas Dubey Five hours on Haryana border
baghpat police - फोटो : अमर उजाला

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी चेकिंग की, लेकिन इनामी का सुराग नहीं लग सका है। इस दौरान विकास दुबे से मिलती-जुलती शक्ल होने के कारण सोनीपत के एक युवक को पकड़ लिया गया। जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया। इस दौरान हड़कंप मचा रहा।


 
police search Vikas Dubey Five hours on Haryana border
baghpat police - फोटो : अमर उजाला

इनामी विकास दुबे की पूरे प्रदेश की पुलिस को तलाश है। सीओ सदर ओमपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को निवाड़ा चेक पोस्ट पर पुलिस ने दोपहर 12 बजे चेकिंग शुरू की। हरियाणा से आने और जाने वाले वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
police search Vikas Dubey Five hours on Haryana border
baghpat police - फोटो : अमर उजाला

लोगों के मास्क और गमछे हटवाकर पहचान करने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उधर, खेकड़ा पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की। कार सवारों से जानकारी ली। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।


 
विज्ञापन
police search Vikas Dubey Five hours on Haryana border
baghpat police - फोटो : अमर उजाला

विकास जैसे दिखने वाले युवक से की पूछताछ
निवाड़ा चेकपोस्ट पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। कार में सवार होकर सोनीपत से बड़ौत जा रहे युवकों को पुलिस ने रोक लिया। कार सवार चार युवकों में एक की शक्ल पुलिस को विकास दुबे जैसी नजर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed