बिजनौर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने जिले भर में बवाल काटा। शहर में जुलूस में शामिल लगों ने पुलिस, दुकानों और अस्पतालों पर पथराव किया। सड़क किनारे खड़ी करीब सौ बाइकों और वाहनों में तोड़फोड़ की। सिविल लाइन क्षेत्र में एक बाइक फूंक दी। मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की।
2 of 9
मेरठ मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नहटौर में पुलिस की गाड़ी फूंक दी। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। बवाल के दौरान नहटौर में गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। पथराव करके लौट रहे कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पथराव में 12 से अधिक राहगीर, एक इंस्पेक्टर व कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
3 of 9
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा की आशंका थी और धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस तैनात की गई थी। एक वर्ग के बाहुल्य वाले इलाकों में सुबह से ही बाजार बंद थे। तमाम धार्मिक स्थलों से एक वर्ग के लोग उन क्षेत्रों में पहुंच गए जहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया जाना था।
4 of 9
गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में धामपुर, झालू, नजीबाबाद, जलालाबाद, नगीना, नहटौर में इस वर्ग के लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा। बिना अनुमति के जुलूस निकाला और सड़कों पर खड़ी गाड़ियों व दुकानों पर खूब पत्थर बरसाए। अस्पतालों तक को नहीं छोड़ा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उस पर भी पथराव किया। कई जगह पर पुलिस की गाड़ियां तोड़ डालीं।
5 of 9
गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में गोली लगने से सुलेमान निवासी घासमंडी, अनस निवासी हलवाइयान की मौत हो गई। तीन अन्य युवक गोली लगने से घायल हुए हैं। गांव कासमपुर लेखराज निवासी ओमराज सैनी घायल हो गया। बिजनौर में सिविल लाइन पर एक बाइक फूंक दी। सड़क किनारे खड़ी एक सौ से ज्यादा बाइकों और कारों में तोड़फोड़ की।