फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसा रहा मुख्यमंत्री योगी का कार्यक्रम, तस्वीरों के साथ सात स्लाइडों में पढ़िए पूरा भाषण

Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jan 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi was program in Bijnor Muzaffarnagar at today and read full speech
गंगा यात्रा का शुभारंग करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा हमारी आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का प्रतीक है लेकिन व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए इसके अस्तित्व को खतरे में डाल दिया गया है। गंगा को निर्मल बनाना सरकार ही नहीं समाज का भी दायित्व है। प्रधानमंत्री ने गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए 28 हजार करोड़ की परियोजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे, गंगा तालाब, गंगा मैदान, गंगा पार्क, जिम एवं नर्सरी का विकास किया जाएगा। फलदार बाग लगाने पर किसान को तीन वर्ष तक मानदेय देंगे। किसान आर्गेनिक खेती करेंगे तो उनके उत्पाद के साथ गंगा मां का प्रसाद जुड़ा होगा। इसकी ब्रांडिंग भी सरकार करेगी। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ पढ़िए पूरा भाषण-

Chief Minister Yogi was program in Bijnor Muzaffarnagar at today and read full speech
मुख्यमंत्री कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा बैराज घाट पर करीब 25 मिनट पूजन के बाद गंगा यात्रा का शुभारंभ किया। पूजन से पूर्व उन्होंने गंगा का आचमन भी किया। हरिद्वार व शुक्रताल से आए 101 पंडितों ने पूजन कराया।

Chief Minister Yogi was program in Bijnor Muzaffarnagar at today and read full speech
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पूजा करते अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से आज गंगा की धारा फिर से निर्मल हुई है। अगर दिल्ली की राज्य सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया होता तो आज यमुना भी इतनी पवित्र होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chief Minister Yogi was program in Bijnor Muzaffarnagar at today and read full speech
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

जनसभा में उन्होंने कहा कि पहली सरकारों में कांवड़ यात्रा को रोका जाता था। अब कांवड़ियों पर सरकारी हैलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। सभी को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता है। 500 सालों से अटके अयोध्या मुद्दे का समाधान हो गया है। अगर सही नीयत हो तो, सभी काम पूरे होते हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi was program in Bijnor Muzaffarnagar at today and read full speech
मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा की धारा को निर्मल करने के लिए जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि गंगा देश की आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को जोड़ती है। गंगा किनारे भारत की 40 फीसदी आबादी बसती है। गंगा से ही इस आबादी का व बाकी देश का भरण पोषण होता है। मुख्यमंत्री शीशमहल से गंगा रथ में सवार होकर रामराज (मुजफ्फरनगर) के लिए रवाना हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed