{"_id":"5b9cccc0867a557f02566fee","slug":"chandrashekhar-ravan-s-mother-statement-son-has-become-free-now-he-will-again-serve-society","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रावण' की मां बोलीं- जिगर के टुकड़े को देख भूल गई हर गम, फिर कह डाली ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रावण' की मां बोलीं- जिगर के टुकड़े को देख भूल गई हर गम, फिर कह डाली ये बड़ी बात
चंद्रशेखर रावण और साइड में उसकी मां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ 'रावण' की मां कमलेश देवी ने कहा पिछले 15 महीनों में उन्होंने कोई त्योहार नहीं मनाया। अब बेटे की रिहाई पर एक ही दिन होली और दीवाली मन गई। समाज का प्यार देख कर जिगर के टुकड़े के 15 माह तक दूर रहने का गम भी पल भर में गायब हो गया। आज उसे कोई दुख नहीं रहा। बेटा समाज की सेवा करने के लिए फिर से आजाद हो गया।
2 of 6
भीम आर्मी
बता दें कि सहारनपुर हिंसा में 464 दिन जेल में रहकर रिहा हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण की भाजपा को लेकर तीखे तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। दिन भर कार्यकर्ताओं के जश्न का हिस्सा बने रावण बहुजन समाज को जागरूक करने और उत्पीड़न करने वालों पर गरजते रहे। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा दो मुंह वाले सांपों की पार्टी है, जिसने सामाजिक ढांचे को तोड़ने का प्रयास किया है। ऐसे सांपों की सत्ता में जरूरत नहीं है। भीम आर्मी प्रमुख रावण ने अमर उजाला से खास बातचीत में ये बातें कही।
3 of 6
Chandrashekhar Ravan
वहीं रावण ने पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद से मुलाकात के दौरान कहा कि इन्होंने मुश्किल वक्त में हमारा साथ दिया है। यह बहुजन समाज के उस वर्ग से आते हैं, जिनके लिए वह खून दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं। उनका इशारा इमरान के साथ मुस्लिमों की ओर भी था। कांग्रेस उपाध्यक्ष इमरान मसूद के साथ उनकी इस जुगल बंदी के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंद्रशेखर उर्फ रावण
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार रात को नाटकीय ढंग से भीम आर्मी के रावण को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद से दिन भर रावण के घर जश्न का माहौल रहा और नीले रंग से होली खेली गई।
विज्ञापन
5 of 6
Chandrashekhar Ravan
वहीं सरकार ने भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण को चेताया है कि अगर हिंसा फैलाने या सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने रावण के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को आलोचना स्वीकार है लेकिन हिंसा फैलाने या सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश की गई तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।