मेरठ के कंकरखेड़ा में डाबका गांव के पास भाजपा नेता संजीव गोयल सिक्का के भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं देर रात मंत्री भी थाने में पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की। मृतक बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पिता बैंक में मैनेजर है। अपने परिवार में ऋषभ इकलौता बेटा था।
मेरठ में हाईवे पर कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। ऋषभ की कार के सामने अचानक एक गाड़ी आई। जिसे बचाने के लिए उन्होंने ब्रेक लगाया लेकिन ब्रेक लगाते ही गाड़ी पलट गई। हादसे में ऋषभ के दो साथी भी घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं ऋषभ अपने परिवार का इकलौता बेटा था और बीटेक का स्टूडेंट था। इस हादसे में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। आज ऋषभ का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
2 of 5
हाइवे पर खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कार कार ऋषभ चला रहा था कोहरे के चलते हाईवे पर कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा था। इसी दौरान ऋषभ की कार के आगे एक गाड़ी आ गई और ऋषभ ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिस पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे लगे पत्थर से टकरा कर नीचे गिर गई।
3 of 5
हाइवे से लाइट जलाकर गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर ही ऋषभ की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया हादसा होते ही हाईवे से गुजर रहे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोकी और दोनों को कार से बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी ऋषभ का दोस्त जिंदगी और मौत से अस्पताल में लड़ रहा है।
4 of 5
ऋषभ का फाइल फोटो
- फोटो : Amar ujala
परिवार कर रो-रो कर बुरा हाल
हादसे में मौत की जानकारी लगने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। ऋषभ की मौत होने से परिवार का रो रो कर बुरा हाल होगा बताया गया है कि ऋषभ बीटेक का फाइनल ईयर का छात्र था और वह अब सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे।
5 of 5
हाईवे पर छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
आई 20 कार सवार दोनों युवक चिराग सिंघल पुत्र विकास सिंघल, निशांत गोयल पुत्र अमर चंद्र गोयल निवासी सेक्टर 1 माधवपुरम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर ने बताया रात को कोहरा होने के बाद वह गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक कार पर पड़ी। जिसमें ऋषभ मृत अवस्था में पड़ा था और उसके साथी घायल थे, तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को ट्रीटमेंट दिया गया। हालांकि ऋषभ की मौत हो गई। परिवार वालों को तुरंत सूचना उनके मोबाइल के द्वारा दी गई।