कक्षा नौ के छात्र की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। खुलासा हुआ है कि 9वीं के छात्र की हत्या उसके सहपाठी ने ही की थी। बहन से प्रेम संबंधों के शक में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी छात्र ने पूछताछ में हर बात का खुलासा किया है।
मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने रोहित की कक्षा में ही पढ़ने वाले नगीना निवासी किशोर को गिरफ्तार किया है। जिसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। नगीना थाना क्षेत्र के गांव काजीवाला निवासी रोहित कुमार की गुरुवार शाम को धामपुर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी गई थी।
सीओ सुमित शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रोहित अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। दोपहर करीब एक बजे के आसपास बाइक टोल प्लाजा से गुजरी, जिस पर रोहित पीछे बैठा हुआ, जबकि उसका दोस्त बाइक चलाता हुआ नजर आया। फुटेज देखने के बाद आरोपी छात्र को रात में ही गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र ने पकड़े जाने के बाद बताया था कि उसने नगीना के कालाखेड़ी में स्थित एक शराब की दुकान से छह पव्वे खरीदे। इसके बाद बाइक से अपने साथ रोहित को लेकर धामपुर की तरफ एक बाग में चला गया। पांच पव्वे शराब रोहित को पिला दी और एक पव्वा खुद पीने के बाद चाकू से उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि रोहित उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती थी। वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसके बाद उसने रोहित की हत्या करने की योजना बना डाली।
धामपुर, नगीना पुलिस की संयुक्त टीम ने किया खुलासा
सीओ धामपुर इंदू सिद्धार्थ का कहना है कि धामपुर और नगीना पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से 12 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया गया। सहपाठी ने ही रोहित को शराब पिलाने के बाद उसकी धामपुर थाने के जंगल में हाईवे-47 पर एक बाग में लाकर गुरुवार को दोपहर चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी थी।