'बद्दो' का एलान, बेटे का नाम नहीं आया तो होगा खूनखराबा, फरारी में पुलिसकर्मियों की अर्जी खारिज
जिस कारोबारी को कॉल की है, उससे बेटे सिकंदर का केस से नाम निकलवाने को कहा है। ऐसा न करने पर उसने कई कारोबारियों का नाम लेते हुए उनके बच्चों को मारने की धमकी दी है। जिन लोगों के नाम ऑडियो में हैं, वह अब दहशत में आ गए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बद्दो का खुला एलान
सिकंदर को नामजद करने पर बद्दो ने शहर के कई नामी लोगों के नाम लेकर खुला एलान किया है। ऑडियो में बद्दो ने एक कॉलेज के चेयरमैन, हत्या में गवाहों को धमकी दी है। बोला सबके बच्चे मार दूंगा। मुझे पेश तो होना नहीं है। सब अपने बच्चों की सुरक्षा कर लो। सिकंदर का नाम मुकदमे से नहीं निकला तो वह 12 तारीख से घटना करेगा। बच्चों पर लड़ाई आ गई है।
सिर्फ 10 दिन का टाइम दे रहा हूं। 11वें दिन मैं ना तुझे दोबारा कॉल करूंगा। न ही किसी को फोन करूंगा। एक व्यक्ति का नाम लेते हुए बद्दो ने कहा, मैं उससे बात करना चाह रहा था, उसने फोन काट दिया। 10 दिन में क्लीन चिट नहीं मिली सिकंदर को कि इस केस में सिकंदर का हाथ नहीं है। अखबार में आ जाना चाहिए। अखबार ही पढ़ूंगा। मैं बात नहीं करूंगा।