फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साझा किए अपनी सफलता के राज, बोले- मैं नदी के लिए हर वक्त हूं तैयार

Mon, 05 Jul 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 05 Jul 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui has open success secret in a program in Meerut
मेरठ में एक कार्यक्रम में बोलते अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

मुझे तो फिल्म में करियर बनाने के लिए नदी ने सहायता की। जब मैं फिल्म में शूटिंग करने के लिए इंटरव्यू देने गया तो मुझसे पूछा गया कि स्विमिंग करनी आती है क्या? मैंने कहा कि मुझे नदी में स्विमिंग करनी आती है। लेकिन आज यहां ये सब देखकर बड़ा दुख हुआ। ये बातें मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कही।



उन्होंने कहा कि नदियों में बच्चे मजे करते थे लेकिन, आज हमने सब खो दिया। हम लोगों ने कुछ ध्यान नहीं दिया। हमने नदियों को सूख जाने दिया। मुझे तो स्विमिंग करनी अपने इलाके की नदियों से आई थी। उन्होंने कहा चाहे मैं लंदन में शूटिंग कर रहा हूं, लेकिन नदी के लिए हर समय तैयार हूं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा आप सब भी इसके लिए आगे आकर कार्य करें। इससे पहले उन्होंने रजपुरा ब्लाक के रसूलपुर औरंगाबाद में हुए क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। वहीं जिलाधिकारी के. बालाजी ने सभी विभागों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। 

Actor Nawazuddin Siddiqui has open success secret in a program in Meerut
पौधरोपण करते अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

उधर, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि इस कार्य में हम सफल हो जाएंगे। इसके बाद हम इसे सफल कार्य में दिखाते हुए आपको दोबारा आमंत्रित करेंगे। अभिनेता को गांव में देखने के लिए बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवाजुद्दीन ने चित्रांश को कॉपी पर ऑटोग्राफ भी दिया। इस मौके पर डीएफओ राजेश कुमार, डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Actor Nawazuddin Siddiqui has open success secret in a program in Meerut
मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

मेरठ में क्लीन काली नदी प्रोजेक्ट के दो किमी के हिस्से में चल रहे कार्य को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने भी सराहा है। मंत्रालय की तरफ से फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर बदलाव से पहले और वर्तमान की तस्वीर जारी की गई। जिससे देशभर में प्रोजेक्ट के बदलाव को बताया जा सके। इससे स्थानीय प्रशासन की भी प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui has open success secret in a program in Meerut
मेरठ पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि 22 जून को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव क्षेत्र में काली नदी के दो किमी हिस्से की साफ सफाई का कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था। इसमें तीन गांवों के प्रधानों ने श्रमदान का संकल्प लेकर कार्य आगे बढ़ाया। इसमें मनरेगा श्रमिकों को भी काफी संख्या में कार्य मिला। वहीं, शहर के अन्य स्वयंसेवक भी आगे आकर पौधरोपण कर रहे हैं।

विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui has open success secret in a program in Meerut
मेरठ में एक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : amar ujala

वहीं, मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्व में रोजाना काली नदी की सफाई पर बैठक ली जा रही है। काली नदी को मेरठ में 40 किलोमीटर में साफ करने का संकल्प प्रशासन ने लिया है। इसमें पहले गांवड़ी फिर दौराला और अब आगे की तरफ कार्य शुरू करने की योजना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed