मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में दो पड़ोसियों के बीच विवाद में कूदे एक सिपाही ने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नौचंदी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी सिपाही फरार हो गया। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
वर्दी के रौब में सिपाही की दबंगई, लाइसेंसी पिस्टल से की ताबड़तोड़ फायरिंग, तस्वीरें
एसपी सिटी के निर्देश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार नेहरू नगर नौचंदी में गेल कंपनी द्वारा पाइपलाइन कनेक्शन बांटने का काम चल रहा है। गुरुवार को एक टीम वहां रह रहे बीके गुप्ता के यहां कनेक्शन लगाने पहुंची थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाली पुष्पा देवी पत्नी पुनीत कुमार ने इसका विरोध कर दिया।
उनका कहना था कि गैस कनेक्शन उनके घर के बाहर लगाया जा रहा है, जो गलत है। इसी बात को लेकर बीके गुप्ता और महिला के परिजनों में बहस होने लगी। आरोप है कि इस दौरान बीके गुप्ता की ओर से आए सिपाही सोनू त्यागी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वहां एक के बाद एक कई फायर कर दिए। महिला व उसके परिवार को भुगतने की धमकी दे दी। जिसके बाद वहां अफरातफरी मच गई।
वहीं घटना के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी सिपाही गाजियाबाद में तैनात बताया गया। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह के अनुसार निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई होगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/