फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura Holi: श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को पीटा, 'सर यह लोग मुझे मार रहे हैं,वर्दी फाड़ दी, जल्दी आइए'

Tue, 28 Feb 2023 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 04:34 PM IST
सार



 

विज्ञापन
there was fight between traffic policeman and devotees for challaning vehicle In Mathura
ट्रैफिक पुलिसकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश की तीर्थनगरी मथुरा में ट्रैफिक पुलिसकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। जब बात नियंत्रण से बाहर हो गई तो पुलिसकर्मी ने अधिकारी को फोन किया। रोते हुए कहा 'सर यह लोग मुझे मार रहे हैं, जल्दी आइए'। डरा हुआ पुलिसकर्मी इससे अधिक कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। घटना देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ केवल तमाशबीन रही। कुछ लोग वीडियो बनाते रहे।



मथुरा में विश्व प्रसिद्ध होलिकोत्सव होता है। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसको लेकर नगर में भीड़ का दबाव बढ़ जाता है। कई बार पुलिस प्रशासन को इसे कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार को यहां दिखा। भीड़ को कंट्रोल करते समय वह अनियंत्रित हो गई। नतीजतन पुलिसकर्मी पर ही हमला बोल दिया।    

there was fight between traffic policeman and devotees for challaning vehicle In Mathura
श्रद्धालुओं ने मारपीट शुरू कर दी - फोटो : अमर उजाला
मामला जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा-वृंदावन चौराहे का है। यहां ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ श्रद्धालुओं ने मारपीट शुरू कर दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। इसके बाद कि चौराहे पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामे के बीच कार सवार श्रद्धालुओं को थाने ले गई।
 
there was fight between traffic policeman and devotees for challaning vehicle In Mathura
सीट बेल्ट न लगाने पर फोटो खींच लिया था - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार दीक्षित छटीकरा चौराहा पर वृंदावन-छटीकरा रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। पुलिसकर्मी को चालक बिना सीट बेल्ट लगाए महाराष्ट्र नंबर की अर्टिगा कार लेकर वृंदावन की तरफ जाता दिखा। इस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उसका फोटो खींच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
there was fight between traffic policeman and devotees for challaning vehicle In Mathura
खिसियाकर कार सवार लोग गाड़ी से बाहर निकल आए - फोटो : अमर उजाला
इसी बात से खिसियाकर कार सवार चालक व अन्य लोग गाड़ी से बाहर निकल आए। वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करते हुए वीडियो बनाने लगे। बहस बढ़ने पर कार सवार लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू तर दी। इसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। इस बीच छटीकरा वृंदावन मार्ग पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
 
विज्ञापन
there was fight between traffic policeman and devotees for challaning vehicle In Mathura
मारपीट कर फाड़ दी वर्दी - फोटो : अमर उजाला
हंगामा के बीच चौराहे पर जाम लग गया। कार सवार श्रद्धालुओं को पुलिस काबू कर थाने ले गई। श्रद्धालुओं ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर महिलाओं के ऊपर हाथ उठाने का आरोप लगाया। कार सवार उत्तम कुमार ने बताया कि वह गोर्वधन से वृंदावन के रुक्मणी विहार स्थित अपने आवास के लिए जा रहा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed