फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े भाई से शादी टूटने के बाद छोटे भाई को दिल दे बैठी थी , इसके बाद...

Mon, 05 Mar 2018 08:31 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
youngman committed suicide in kannauj
जमीन पर फैला खून - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले मे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुरवा गढ़िया बलिदादपुर निवासी सुबोध पुत्र मानसिंह की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से तय हुई थी। सगाई के बाद किसी बात को लेकर शादी टूट गई, लेकिन सुबोध कुमार के छोटे भाई अमोद (20) की फोन पर युवती से बातचीत होती रही।


 
youngman committed suicide in kannauj
मौके पर मिला देशी असलहा - फोटो : अमर उजाला
फोन पर बातचीत का दौर मुहब्बत में बदल गया और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की ठान ली। बात दोनों के परिजनों तक जब पहुंची तो बड़े भाई से रिश्ता टूटने के कारण दोनों परिवार शादी पर राजी नहीं हुए। रिश्तेदारों की मदद से युवती के परिजनों ने अमोद के ही दोस्त से उसकी शादी तय कर दी। शनिवार को दोस्त से प्रेमिका की शादी तय होने की जानकारी मिलते ही अमोद तनाव में आ गया।

 
youngman committed suicide in kannauj
मोबाइल और पास में रखा तमंचा - फोटो : अमर उजाला
रात करीब साढ़े नौ बजे कमरे में अमोद ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज पास के कमरे में लेटे उसके बाबा राजाराम को सुनाई पड़ी तो वह मौके पर पहुंचे। वहां अमोद का शव पड़ा देखा। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी, हाथ में तमंचा था। सूचना फैलते ही वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। नौरंगपुर चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के साथ फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर तमंचा और कारतूस को कब्जे में लेने के साथ जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
youngman committed suicide in kannauj
दरवाजे पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उसके बाबा राजाराम ने बताया कि अमोद किसी लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी शादी कहीं और तय होने पर तनाव में आकर उसने जान दे दी। उसने बंदूक मांगी थी, लेकिन उन्होंने अमोद को बंदूक नहीं दी तो वह कहीं से तमंचा ले आया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed