CM योगी की ये महिला मंत्री शराब को कर रही प्रमोट, वायरल हो रही ये तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही जनता ने पूर्ण बहुमत देकर योगी आदित्यनाथ को यूपी की राजगद्दी सौंपते हुए उनमें अपना विश्वास व्यक्त कर दिया हो लेकिन सरकार के हर कदम पर जनता की नजरें अब भी बराबार टिकी हुई है। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वाति सिंह की एक वायरल फोटो ने यह गवाही दे दी। जानिए कैसे..?
योगी की महिला मंत्री शराब को कर रही प्रमोट
बताया जा रहा है कि इस फोटो में वे एक बियर बार का उद्घाटन कर रही हैं। ऐसे में इस फोटो को यह कहते हुए वायरल किया जा रहा है कि एक ओर प्रदेश में महिलाएं शराब के खिलाफ अभियान कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर योगी की महिला मंत्री शराब को प्रमोट कर रही हैं।
ये हैं पूरा मामला...
दरअसल, स्वाति सिंह 20 मई को 'बी द बियर बार' का उद्घाटन करने पहुंची थी। यह बार जौनपुर की रहने वाली दीप शिखा सिंह का है। मंत्री के बियर बार का उद्घाटन करने का मामला कुछ दिनों तक तो दबा रहा लेकिन इसके बाद उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं। इस बीयर बार के उद्घाटन कार्यक्रम में रायबरेली के एसपी गौरव पांडे और उनकी पत्नी नेहा पांडे भी मौजूद थीं। बता दें, नेहा पांडे वर्तमान में उन्नाव की एसपी हैं।
कौन हैं स्वाति सिंह