योगशालाः 5 मिनट के बदले मिल सकती है आपको 'दिनभर की थकान से निजात'
योग गुरु ने बताया कि आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग योग को फैशन की तरह अपना रहे हैं। उन्होने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से निजात पाने के लिए कम से कम पांच मिनट का योग करना आवश्यक है। लगातार 5 घंटे कार्य करने के बाद एकांत स्थान पर मन को एकाग्र कर आखें बदं करके बैठ जाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा ही रखें। इससे आपकी थकान कम होगी और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
योग गुरु ने बताया कि आंखो को चारों दिशाओं में घुमाते हुए आंखों की एक्सरसाइज करें। अपनी भौंहों को उंगलियों से धीरे-धीरे दबाएं। इससे सरदर्द में काफी हद तक आराम मिलेगा। साथ ही बताया कि दिनभर में कुछ समय योग के लिए निकालेंगे तो डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। यही नहीं आप हर समय खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। योग से आपकी कार्य करने की क्षमता में भी इजाफा होगा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि योग में ऐसे-ऐसे आसन हैं जिन्हे अपनाकर असाध्य बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
योग से होते हैं ये फायदे
गर्मियों में योग करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
माइग्रेन जैसी बीमारी भी प्रतिदिन योग करने से सही ठीक हो जाती है।
योग से साइनस सूजन की परेशानी नहीं होती है।
प्रतिदिन योग करने से हाथ पैर कमर में अकड़न की समस्या भी ठीक हो जाती है।
योग करने से एकाग्रता का स्तर बढ़ता है।
जिन लोगों में धैर्य की कमी होती है उनके लिए योग रामबाण उपाय है।