{"_id":"59612a314f1c1bd3038b457c","slug":"wife-beaten-brutally-till-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के आगे चढ़ा दी प्यार की बलि, पीट-पीट कर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के आगे चढ़ा दी प्यार की बलि, पीट-पीट कर मार डाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था और आज ये नौबत आ गई कि उसी प्यार को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शादी से पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। और पांच साल के रिश्ता निभाकर उसी प्यार को बलि चढ़ा दिया वो भी एक छोटी सी बात पर। वो बात भी तो आखिर उसी ही की जिंदगी सुधारती। लेकिन उसे ये मंजूर न था...
विज्ञापन
डेमो
उन्नाव के मौरावां में पत्नी ने शराब बनाने का विरोध किया तो पति ने पीट-पीट कर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के पस्तौरा गांव निवासी रोहिणी (27) पुत्री रामदास ने पांच साल पहले मौरावां थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव निवासी गोवर्धन पुत्र ईश्वरदीन से प्रेम विवाह किया था।
डेमो
दंपति के तीन साल का बेटा उदयराज उर्फ जतिन है। गोवर्धन सई नदी किनारे शराब बनाने का गोरखधंधा करता है। परिजनों के मुताबिक पत्नी इस काम का विरोध करती थी। शुक्रवार रात नदी किनारे शराब बनाते समय पति- पत्नी में झगड़ा हुआ। गुस्साए गोवर्धन ने लाठी से पीट कर रोहिणी को मरणासन्न कर दिया। वह रातभर तड़पती रही।
डेमो
इस बीच ईश्वरदीन ने यूपी 100 पर सूचना दी। पुलिस पड़ोसी गांव करदहा से ही लौट गई। तड़के गोवर्धन पत्नी को लेकर घर आया। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। इस पर ईश्वरदीन ने मृतका के पिता रामदास को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद रामदास मौके पर पहुंचे और दामाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
-आरोपी पति हिरासत में
-शराब बनाने का विरोध करती थी पत्नी
-मृतका के पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
-आरोपी पति हिरासत में
-शराब बनाने का विरोध करती थी पत्नी
-मृतका के पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा