{"_id":"5c24c1cbbdec2257162fa6da","slug":"weird-glass-pieces-falling-from-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में धूप सेंक रहे थे किसान तभी आसमान से गिरे अजीबोगरीब 'कांच के टुकड़े' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में धूप सेंक रहे थे किसान तभी आसमान से गिरे अजीबोगरीब 'कांच के टुकड़े'
Thu, 27 Dec 2018 06:50 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 27 Dec 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को इस कहानी पर संदेह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में आसमान से गिरे कांच के टुकड़े चर्चा का विषय बन गए हैं। घाटमपुर के नंदना क्षेत्र में मंगलवार को आसमान से गिरे कांच के मोटे टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।गांववालों का कहना है कि टुकड़ा हवाई जहाज से गिरा था जबकि, पुलिस को इस कहानी पर संदेह है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि कांच के टुकड़ों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
मंगलवार दोपहर चौकी क्षेत्र के गांव तरगांव निवासी जगतपाल और गांव के ही झल्लू और अशोक सिंह नलकूप के बाहर बैठे धूप सेंक रहे थे तभी आसमान पर दो जहाज उड़ते दिखे। इसी दौरान किसी वस्तु के टकराने जैसी आवाज आई और आसमान से खेत के पास कोई चीज गिरी। लोग भागकर वहां पहुंचे, जहां आसमान से कुछ गिरा था तो देखा तो एक जगह मोटे कांच के कुछ टुकड़े फैले पड़े थे। गांववालों के मुताबिक, यही चीज आसमान से गिरी थी। रात में नंदना चौकी इंचार्ज अशोक कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे लेकिन कांच के टुकड़े बरामद नहीं कर पाए। बुधवार को चौकी इंचार्ज फिर गांव गए और वहां से कांच के दो टुकड़ों को बरामद करके कोतवाली आए। घाटमपुर कोतवाल ने बताया कि गांववालों के कथनानुसार बरामद टुकड़े किसी जहाज से गिरे हैं।लेकिन, जब इस बाबत कानपुर में उड्डयन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जिस जगह टुकड़े गिरने की बात कही जा रही है वहां पर हवाई सेवा का कोई रूट ही नहीं है।