कानपुर महानगर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पर्वतीय क्षेत्रों जैसा हो गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 2018 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पारा 40 डिग्री पहुंचते ही बारिश होने लगी है।
Kanpur Weather Update: महानगर में पहाड़ों जैसा मौसम! 40 पारा पहुंचते ही होने लगी है बारिश, जानें पूरा अपडेट
जलवायु परिवर्तन की वजह से अचानक से गर्मी और अचानक से बारिश की स्थिति पैदा हो गई हैं। पिछले वर्ष इस सीजन में अप्रैल में एक बूंद पानी नहीं बरसा, जबकि इस वर्ष 60 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। पिछली बार बारिश के दिन कम थे, लेकिन रिकॉर्ड बारिश हुई। इस बार 40 डिग्री या इसके आसपास पारा पहुंचते ही बरसात होने लगी है। -डॉ. एसएन पांडेय, मौसम विभाग प्रमुख, सीएसए
गरज चमक के साथ बारिश और ओले भी
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गरज चमक के साथ बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं। रविवार को भी 12 मिमी से अधिक बारिश हुई थी। सोमवार को दो घंटे में करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री लुढ़ककर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
मौसम में इसलिए हुआ है बदलाव
शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। करीब दो घंटे बाद कहीं-कहीं आपूर्ति बहाल हो पाई। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव बना हुआ है।
लोगों को सावधान रहने की सलाह
आगे भी लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार तेज बारिश के साथ ओले और कहीं-कहीं पर बिजली भी गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश होने या फिर बादल कड़कने पर बचने की सलाह दी गई है।