तेज अांधी पानी के साथ साेमवार काे अचानक अाेला गिरने लगे। आंधी से आम की फसल खराब होने और गेहूं की कटी फसल के उड़ जाने से किसानों को नुकसान हुआ। उधर ककवन सदर बाजार में आंधी से मंडी टिनशेड तक उड़ गया। टिनशेड के नीचे दबकर कई दुकानदार और ग्राहक चुटहिल हो गए।
2 of 4
अांधी पानी के बाद अाेला वृष्टि
गांगूपर, अरौल, हिलालपुर, आंकिन क्षेत्र में तेज हवाओं और बारिश के बाद ओलावृष्टि से किसानों में गेहूं समेत जायद की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, आंधी से आम की फसल खराब होने और गेहूं की कटी फसल के उड़ जाने से किसानों को नुकसान हुआ। उधर ककवन सदर बाजार में आंधी से मंडी टिनशेड तक उड़ गया।
टिनशेड के नीचे दबकर कई दुकानदार और ग्राहक चुटहिल हो गए। सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोमवार को क्षेत्र के गांगूपुर, गजना, चीतामऊ, धौरारा, गांगूपुर, हसौली कांजीगंज, महदेवा आदि गांवों में तेज आंधी-बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई।
गांगूपर गांव के पंकज कटियार, श्रीचंद्र कठेरिया, छोटे अली, बसंत कश्यप आदि ने बताया कि ओला गिरने से सर्वाधिक नुकसान आम, टमाटर, ककड़ी, खीरा, तरबूज, लौकी, तरोई की फसलों को हुआ। सोमवार की शाम करीब तीन बजे कस्बे के सदर बाजार में एकाएक आंधी चलने लगी। जब तक बाजार के दुकानदार और ग्राहक कुछ समझ पाते, तब तक तेेज हवाओं ने बाजार में लगे एक टिनशेड का अपनी जद में ले लिया।