फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माघ में हुआ फाल्गुन का अहसास, पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक गर्म रहा फरवरी, मौसम वैज्ञानिकों ने बताई ये वजह

Mon, 01 Mar 2021 02:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Mar 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news, kanpur weather
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पिछले 10 वर्षो की अपेक्षा इस बार फरवरी माह सर्वाधिक गर्म रहा। माघ माह में फाल्गुन जैसी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग की वजह से वातावरण में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इस बार फरवरी में उत्तराखंड सहित कई अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं अधिक हुई हैं।
Weather forecast up, weather news, kanpur weather
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्ष 2011 से लेकर 2020 के बीच फरवरी में अधिकतम तापमान एक दो दिनों के बीच 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। जबकि इस बार फरवरी में अधिकतम पारा करीब 6 बार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।
Weather forecast up, weather news, kanpur weather
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
आखिरी दिन रविवार को यह सर्वाधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के प्रमुख डॉ एसएन पांडे के अनुसार जलवायु परिवर्तन का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसकी वजह से आने वाले समय में कभी अधिक गर्मी और कभी अचानक तेज ठंड होगी। इस बार गर्मी का सीजन पहले की अपेक्षा ज्यादा रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news, kanpur weather
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में 
2011 में 28
2012 में 30
2013 में 28.7
2014 में 30.2
2015 में 26
2016 में 25.6
2017 में 31.6  
2018 में 30.4  
2019 में 29.6
2020 में 30.5
2021 में 32.4 
विज्ञापन
Weather forecast up, weather news, kanpur weather
कानपुर: बढ़ी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान भी बढ़ा
इस वर्ष फरवरी महीने के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह बढ़त 15 तारीख से लेकर 28 तारीख के बीच ज्यादा रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में अधिक रहा है। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर गया है। रविवार को यह 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed