{"_id":"60178d558ebc3e33621b59d8","slug":"vikas-dubey-case-news-in-the-case-in-which-the-police-raided-vikas-dubey-house-put-a-charge-sheet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिस केस में विकास दुबे को पकड़ने गई थी पुलिस उसमें लगी चार्जशीट, हुई थी आठ पुलिस वालों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिस केस में विकास दुबे को पकड़ने गई थी पुलिस उसमें लगी चार्जशीट, हुई थी आठ पुलिस वालों की हत्या
Tue, 02 Feb 2021 09:26 AM IST
शिखा पांडेय
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Feb 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
खूनी रात की गवाह तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड की जड़ एक जमीन भी है जिसको लेकर विवाद हुआ और विकास पर केस हुआ। इसी केस में पुलिस ने जब विकास की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी। अब उस केस का आखिरी आरोपी सरेंडर कर जेल चला गया है।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। उस जमीन पर वादी ने इस सीजन की खेती की। हालांकि उसमें दहशत और डर अभी भी है। दो जुलाई 2020 को चौबेपुर के जादेपुर धस्सा गांव निवासी राहुल तिवारी ने विकास दुबे, अमर दुबे, बाल गोविंद, शिवम दुबे और सुनील पर हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें आरोप था कि एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : amar ujala
इसी कारण इन आरोपियों ने 27 जून को राहुल तिवारी पर हमला किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी के लिए बिकरू में दबिश दी। इसी दौरान डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों को विकास व उसके साथियों ने मार दिया था। उस केस के आरोपी विकास व अमर दुबे एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं जबकि बालगोविंद व शिवम दुबे जेल गए हैं। कुछ दिन पहले सुनील भी सरेंडर कर जेल चला गया जिसके बाद पुलिस ने इस केस में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे का एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
सभी आरोपियों की मिली भूमिका
एफआईआर में विकास समेत पांच आरोपी हैं। पुलिस की जांच में मारपीट, लूट व हत्या के प्रयास का आरोप सही पाया गया। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को दोषी ठहराया। चूंकि अमर व विकास की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है लिहाजा पुलिस ने चार्जशीट में ये दर्ज किया है कि केस के दो आरोपियों की बिकरू कांड में मौत हो चुकी है जो इसी केस की दबिश के दौरान घटित हुआ था। लिहाजा अन्य तीनों के खिलाफ चार्जशीट लगाई। पुलिस ने जेल में बंद बाल गोविंद व शिवम दुबे के बयान भी दर्ज किये।

विकास-राहुल थे रिश्तेदार, ये था विवाद
राहुल तिवारी की ससुराल चौबेपुर घनश्यामपुर ग्राम पंचायत के मजरा मोहनी निवादा गांव में है। ससुर लल्लन शुक्ला के कोई पुत्र न होने से उन्होंने अपने भांजे सुनील को गोद (बगैर किसी लिखापढ़ी के) ले लिया था और उसी के नाम अपनी 8 बीघा भूमि कर दी थी। लल्लन की एक बेटी प्रतिमा की शादी राहुल से हुई। दूसरी बेटी सुनीता की बबलू से हुई। तीसरी बेटी सरिता अविविवाहित है। सुनील की शादी विकास दुबे की पारिवारिक बहन समीक्षा से हुई थी। राहुल अपनी ससुराल की जमीन बेचकर साली सरिता की शादी करना चाहता था लेकिन विकास सुनील के माध्यम से इस जमीन को बेचने न देने के साथ खुद कब्जा करना चाह रहा था। इसी का विवाद चल रहा था। बिकरू कांड के बाद फिलहाल विवाद शांत है। राहुल ने उस जमीन पर खेती भी की है। राहुल का कहना है कि जमीन पर खेती कर रहे हैं। आगे क्या करना है ये तय नहीं किया है।