{"_id":"603dc8a10f9e307a047ccaf5","slug":"vikas-dubey-case-news-big-disclosure-related-to-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: जाते-जाते विरोधियों को भी फंसाना चाहता था विकास दुबे, कहा था- कानपुर देहात में इस परिवार के घर ली थी शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: जाते-जाते विरोधियों को भी फंसाना चाहता था विकास दुबे, कहा था- कानपुर देहात में इस परिवार के घर ली थी शरण
Wed, 03 Mar 2021 11:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड के बाद उज्जैन से पकड़े गए विकास दुबे ने अपने विरोधियों को फंसाने का प्रयास किया था। कानपुर लाए जाने के दौरान उसने बताया था कि कानपुर देहात में एक अग्निहोत्री परिवार के यहां उसने शरण ली थी। बाद में पता चला कि अग्निहोत्री परिवार से उसकी रंजिश चलती थी इसलिए उनका नाम लिया। प्रभात मिश्रा ने भी पुलिस और एसटीएफ को गुमराह किया था। अब जब असल में दहशतगर्दों को शरण देने वालों की गिरफ्तारी हुई, तो इसका खुलासा हुआ।
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विकास ने बताया था कि अग्निहोत्री परिवार के यहां वह अमर दुबे व प्रभात के साथ ठहरा था। वहीं प्रभात ने पूछताछ में किसी और का नाम लिया था। करीब एक महीने पहले एसटीएफ कानपुर यूनिट ने इन दोनों के बयान पढ़े। दोनों के बयान अलग-अलग होने की वजह से एसटीएफ को शक हो गया। टीम पहले से भी मददगारों व सेमी आटोमेटिक राइफलों (30 स्प्रिंग फील्ड राइफल) की तलाश कर रही थी।
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार इस बीच अमर, विकास व प्रभात में से किसी एक का मोबाइल ऑन हुआ। इसके बाद एसटीएफ सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से प्रभात के शिवली निवासी दोस्त विष्णु कश्यप को उठाया। इसके बाद मददगारों और असलहा खरीदार को दबोचा गया। विकास व प्रभात का मोबाइल विष्णु के पास था, जबकि अमर दुबे का मोबाइल शुभम के पास से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे: कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
अग्निहोत्री परिवार को उठा लाई थी एसटीएफ
एसटीएफ की टीम सबसे पहले कानपुर देहात निवासी अग्निहोत्री परिवार को उठाकर लाई थी। उनसे पूछताछ की। मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला। तब एसटीएफ को पता चला कि अग्निहोत्री परिवार की विकास दुबे से रंजिश चलती थी। लिहाजा उसे फंसाने के लिए विकास ने साजिश रची।
एसटीएफ की टीम सबसे पहले कानपुर देहात निवासी अग्निहोत्री परिवार को उठाकर लाई थी। उनसे पूछताछ की। मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला। तब एसटीएफ को पता चला कि अग्निहोत्री परिवार की विकास दुबे से रंजिश चलती थी। लिहाजा उसे फंसाने के लिए विकास ने साजिश रची।
विज्ञापन
विकास दुबे: कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : amar ujala
पहले ही रच ली थी गुमराह करने की साजिश
एसटीएफ के मुताबिक जिस तरह से दोनों बदमाशों ने पूछताछ में अलग-अलग ठिकाने बताए। इससे पूरी आशंका है कि पहले ही इन सभी ने तय कर लिया था कि जब भी पुलिस वाले पूछताछ करेंगे तो अपने विरोधियों को फंसाएंगे। वरना अलग-अलग पूछताछ में भी दोनों अलग-अलग नाम न बताते।