फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   video viral of triple talaq

बीवी से गुस्सा होकर बोला तलाक तलाक तलाक, CM योगी को फोन मिलाया तो बोला- मजाक, मजाक, मजाक...

Sun, 07 May 2017 07:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
video viral of triple talaq
डेमो

'तीन तलाक' के मुद्दे पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक पड़ेंगे। दरअसल इस वीडियो में है ही कुछ ऐसा। 

विज्ञापन

video viral of triple talaq
डेमो

इसकी खासियत ये है कि यह महज 47 सैकेंड का वीडियो है जिसमें एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश की गई। वीडियो में एक शख्स को नमाज पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान नमाज पढ़ रहे पति के सामने उसकी बीवी आ जाती है और फिर... 

विज्ञापन
विज्ञापन

video viral of triple talaq
डेमो

पति अपनी आंखें खोलकर देखता है तो सामने उसकी पत्नी खड़ी होती है जिसने बुरका पहना होता है। पति उसे देखकर भड़क उठता है और कहता है तुमने अपना चेहरा क्यों नहीं ढका है। इस पर उसकी पत्नी जवाब देती है कि बाहर इतनी गर्मी है। ऐसे में कैसे कोई अपनी चेहरा ढक सकता है... 

इसके बाद वह बिना कुछ सुने एक ही झकटे में कहता है तलाक, तलाक, तलाक... फिर महिला योगी जी को फोन मिला कर कहती है योगी योगी योगी और फिर... इसके बाद क्या होता है, यह आप खुद इस वीडियो में देख लीजिए.... 

 



 
 
विज्ञापन

video viral of triple talaq
डेमो




वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर कोई इसे लाइक और शेयर कर रहा है। बता दे यह वीडियो बीएचवी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने बनाई है| इसकी बेहद तारीफ की जा रही है।

ज्ञात हो राज्य में जब से योगी सरकार बनी है तब से मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक जैसे मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। सीएम योगी के सामने तीन तलाक के कई मामले पहुंचे हैं। सीएम योगी ने पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही है। लेकिन मुस्लिम संगठन तीन तलाक को खत्म करने पर बिल्कुल भी राजी नहीं है। वे बार-बार इसकी खिलाफत करते रहे हैं और कहते रहे है कि यह उनका पर्सनल मामला है। इसमें वे किसी ओर की या सरकार की दखलअंदाजी पसंद नहीं करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed